फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The speed of vaccination of teenagers increased on the second day

दूसरे दिन बढ़ी किशोरों के टीकाकरण की रफ्तार

Wed, 05 Jan 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The speed of vaccination of teenagers increased on the second day
- 2450 ने केंद्रों पर पहुंचकर लगवाया कोरोनारोधी टीका
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिले में टीकाकरण के दूसरे दिन किशोरों के टीकाकरण की रफ्तार बढ़ गई। मंगलवार को 2450 किशोरों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। जिले में किशोरों के टीकाकरण के लिए 33 केंद्र बनाए गए हैं।

जिले में सोमवार से शुरू हुए किशोरों के टीकाकरण के लिए आठ सीएचसी, 23 पीएचसी व जिला अस्पताल समेत 33 केंद्र बनाए गए है। सोमवार को टीकाकरण के पहले दिन 1305 किशोरों ने टीकाकरण कराया था। मंगलवार को टीकाकरण में तेजी आई और 2450 किशोरों ने केंद्रों पर पहुंचकर टीकाकरण कराया। मंगलवार को बागपत ब्लॉक में सबसे अधिक 658 और पिलाना ब्लॉक में सबसे कम 146 लाभार्थियों ने कोरोनारोधी टीका लगवाया। कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी के वैदिक कन्या डिग्री कालेज में 328 छात्राओं ने कोरोना का टीका लगवाया। सीएचसी अधीक्षक डॉ विभाष राजपूत व कालेज के सचिव अभिमन्यु गुप्ता ने छात्राओं को कोरोना गाइड लाइन के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

ऐसे हुआ टीकाकरण
ब्लॉक टीकाकरण
बागपत 658
बड़ौत 586
बिनौली 320
छपरौली 540
खेकड़ा 200
पिलाना 146
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed