फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The sound of the explosion went far, even the neighbors screamed.

Baghpat News: धमाके की आवाज दूर तक गई, पड़ोसियों की भी निकली चीख

Thu, 11 Apr 2024 03:20 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Apr 2024 03:20 AM IST
विज्ञापन
The sound of the explosion went far, even the neighbors screamed.
बागपत। शहर के केतीपुरा मोहल्ले की नई बस्ती में गंधक पोटाश को इमाम दस्ते में कूटने पर हुए धमाके को सुनकर पड़ोसियो की भी चीख निकल गई। लोग गैस सिलिंडर या बम फटने की आशंका जताते हुए घरों से बाहर निकल गए। तभी कबाड़ी वकील के मकान से धुआं निकलता देख दौड़ पड़े।
विज्ञापन

केतीपुरा मोहल्ले में बुधवार दोपहर धमाका होने के बाद कबाड़ी वकील के घर के आसपास लोगों का जमावड़ा लग गया। नई बस्ती में दूसरी गली में रहने वाले इरशाद ने बताया कि वह चारपाई पर घर में लेटा हुआ था। उसकी पत्नी खाना लेने गई थी। तभी तेज धमाके की आवाज सुनते ही उसे लगा कि किसी मकान में गैस सिलिंडर या बम फट गया है। वह घर से बाहर निकला तो लोग दूसरी गली की तरफ दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन

पड़ोसी नसीम और सुल्तान ने बताया कि धमाके की आवाज सुनते ही उनके परिवार के बच्चे भी डर गए थे और उनकी भी चीख निकल गई। गैस सिलिंडर फटने की आशंका पर घरों से बाहर आए, तभी कबाड़ी वकील के घर से धुंआ निकलता हुआ मिला। उधर धमाके की सूचना पर एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने फोरेंसिक और अग्निशमन की टीम के साथ निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

------
माजिद की आंख में हड्डी घुसी और जाहिद के दोनों हाथ में फ्रैक्चर
केतीपुरा माोहल्ले की नई बस्ती में गंधक पोटाश इमाम दस्ते में कूटने पर हुए धमाके से झुलसे जाहिद (14), साहिब (12), माजिद (11), वाहिद(10), अरमान (7) गंभीर रूप से झुलस गए। उनका जिला अस्पताल में उपचार कराया गया। प्राथमिक उपचार के दौरान माजिद की आंख में हड्डी घुसी मिली जबकि जाहिद के दोनों हाथों में फ्रैक्चर मिला। चलते जाहिद, अरमान और माजिद को जिला अस्पताल से हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
------
घर में पड़े मिले इमाम दस्ते के टुकड़े
मकान में धमाके के बाद पुलिस ने मकान के अंदर जाकर जांच पड़ताल की। जहां इमाम दस्ते के टूकड़े मकान में पड़े हुए मिले, जबकि गंधक पोटाश के पटाखे फोड़ने के लिए घर से दो नाल भी बरामद की गई। पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद इमामदस्ते के टुकड़े समेत अन्य सामान अपने कब्जे में ले लिये।
--------
रसोई में जाने पर बच गए महिला और बच्चा
धमाके के समय जाहिद के बड़े भाई शकील की पत्नी वरीसा और उसका ढाई साल का बेटा फरहान भी घर के अंदर ही था। बताया कि वरीसा अपने बेटे फरहान को लेकर किसी काम से रसोई में चली गई थी और तभी धमाका हो गया। जिससे वरीसा और उसका बेटा चपेट में आने से बाल-बाल बच गये।

-----------------------------
चांदरात की वजह से कर ली थी छुट्टी, मैं तो आलू छील रहा था
धमाके में झुलसने वाले पांचों भाई अलग-अलग स्कूल में पढ़ाई करते है। साहिब जैन स्कूल में सातवीं कक्षा, वाहिद छठी और माजिद पांचवी कक्षा में प्राथमिक विद्यालय नंबर दो, जाहिद आठवीं कक्षा में प्राथमिक विद्यालय नंबर तीन और अरमान पहली कक्षा में पढ़ाई करता है। धमाके में झुलसे साहिब ने बताया कि ईद पर्व से पहले चांदरात की वजह से उसने छुट्टी कर ली थी, जिसके लिए घर में तैयारी भी चल रही थी। वह घर में आलू छील रहा था, तभी जाहिद दो पॉलीथिन में कुछ उठाकर लाया। उसके चारों भाई इमामदस्ते में उसे कूटने लगे और धमाका हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed