फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The soul is purified by performing rituals, chanting and worshipping: Muni Shivanand

विधान, जाप और आराधना करने से होती है आत्मा की शुद्धि : मुनि शिवानंद

Sat, 25 Oct 2025 02:56 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 02:56 AM IST
विज्ञापन
The soul is purified by performing rituals, chanting and worshipping: Muni Shivanand
- सरूरपुरकलां गांव के श्री1008 नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुई पूजा
विज्ञापन


फोटो-छह

संवाद न्यूज एजेंसी

बागपत। सरूरपुरकलां गांव के श्री1008 नेमिनाथ दिगंबर जैन मंदिर में शुक्रवार को विश्व शांति के लिए पूजन किया गया। मंदिर में श्रीजी को अर्घ्य समर्पित किए गए।


जैन मंदिर में ब्रह्मचारी नमन जैन ने प्रभात आरती, अभिषेक, शांतिधारा, पूजन के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रद्धालुओं ने शांतिनाथ भगवान के चरणों में भक्ति सुमन अर्पित किए। शांतिनाथ विधान में यजमान पूर्ति जैन व रितिका जैन रहे। जैन मुनि शिवानंद महाराज ने कहा कि विधान, जाप और आराधना करने से मनुष्य की आत्मा की शुद्धि होती है। प्रत्येक जीव सुख की कामना करता है और अपने जीवन में आनंद की तलाश में रहता है, लेकिन वह धार्मिक कार्यों को भूल जाता है। इस कारण मनुष्य के जीवन में कष्ट आते हैं। यदि सुख चाहिए तो मनुष्य को धर्म के मार्ग पर चलना होगा। इससे मन को भी प्रसन्नता होगी। शिवानंद महाराज व प्रशमानंद महाराज ने भी प्रवचन किए। इसके बाद उन्होंने बड़ौत के लिए पद विहार किया। इस मौके पर प्रदीप जैन, कवरसैन, मनीष जैन, तन्मय जैन, नव्या जैन, अदिति जैन, अनमोल जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed