फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The solution came in the day just two complaints

समाधान दिवस में आईं महज दो शिकायतें

Sun, 17 Jul 2016 01:13 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/ अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 17 Jul 2016 01:13 AM IST
विज्ञापन
खेकड़ा। थाने में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में लोगों की समस्याएं सुनने के लिए जिलाधिकारी हृदय शंकर तिवारी पहुंचे। हालांकि इस दौरान सिर्फ दो फरियादी ही शिकायत लेकर पहुंचे। जिनमें से एक का भी मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। डीएम ने कहा कि सरकारी चकरोड, नाली एवं ग्राम समाज की भूमि तथा तालाबों पर अवैध कब्जे बर्दास्त नहीं किए जाएंगे। कब्जा धारकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के सख्त निर्देश दिए।
विज्ञापन


समाधान दिवस में डीएम ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि भूमि संबंधी विवादों के निस्तारण के लिए राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम मौके पर पहुंचकर शिकायतकर्ता को मौके पर बुलाएं और उनकी मौजूदगी में शिकायतों का निस्तारण किया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि शिकायतों के निस्तारण की अधिकारी क्रॉस चेकिंग भी कराई जाएगी। 
विज्ञापन


 निस्तारण फर्जी पाए जाने पर संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। गत समाधान दिवसों में आई एक भी शिकायत लंबित नहीं रहनी चाहिए। डीएम ने संबंधित अधिकारियों, कर्मचारियों को शिकायतों का निस्तारण करने के निर्देश दिए। लापरवाही बरतने पर कड़ी कार्यवाही की चेतावनी भी दी।  इस दौरान एसडीएम दीपाली कौशिक, सीओ श्वेताभ पांडेय आदि समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 थाने में बने आगंतुक भवन का निरीक्षण किया

खेकड़ा। शनिवार को डीएम हृदय शंकर तिवारी ने थाना खेकड़ा परिसर में थाना दिवस में लोगों की समस्याएं सुनने के बाद थाना परिसर में नवनिर्मित आगंतुक भवन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना प्रभारी देवेंद्र विष्ट को कहा  शासन ने थानों में आने वाले पीड़ितों को बैठाने के लिए आगंतुक भवन बनवाए हैं। थाने में जो भी पीड़ित आए, उनकी समस्याएं सुनकर तत्काल न्याय संगत ढंग से निपटाएं।  

थाने में  सीओ के जन्मदिन पर केक काटा

खेकड़ा।  खेकड़ा थाने में सीओ श्वेताभ पांडेय के जन्मदिवस पर डीएम हृदय शंकर तिवारी ने केक काटा। सीओ खेकड़ा श्वेताभ पांडेय का शनिवार को जन्मदिन था। जन्मदिन पर दोपहर के समय डीएम हृदय शंकर तिवारी , एसडीएम कौशिक ने केक काटा और उन्हें केक खिला जन्मदिन की बधाई देकर दीर्घायु की कामना की। इस दौरान थाना प्रभारी देवेंद्र विष्ट, निरीक्षक कर्णवीर सिंह आदि रहे। 


कांवड़ियों  का ब्योरा बनाएं लेखपाल

खेकड़ा। डीएम ने शनिवार को खेकड़ा थाने में लेखपालों की बैठक ली। उन्होंने कहा ग्राम पंचायत अधिकारी एवं लेखपाल आवंटित ग्रामों में पहुंचकर लोगों से मिलें। जो लोग कांवड़ लेने जाएंगे, उनका नाम, पिता का नाम, फोन नंबर, कहा पर जाएंगे आदि विवरण एकत्र कर एसडीएम, सीओ एवं डीएम दफ्तर को सूची दें। उन्होंने कहा अधिशासी अभियंता विद्युत तहसील दिवसों में एसडीओ की ड्यूटी अवश्य लगाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed