फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The soldier was making a ditch, attacking the police personnel who were caught

बागपत: सिपाही करा रहा था खाईबाड़ी, पकड़ने गए पुलिस कर्मियों पर हमला, मारपीट और अभद्रता

Wed, 16 Sep 2020 12:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बागपत Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Wed, 16 Sep 2020 12:21 AM IST
सार

  • झूंडपुर का मामला, हमले में भड़ल चौकी प्रभारी सहित तीन पुलिस कर्मी घायल
  • पुलिस ने खाईबाड़ी करने के आरोपी सिपाही और उसके पिता को किया गिरफ्तार
  • पुलिस पर हमला करने के आरोप में एक महिला समेत छह लोगों पर मुकदमा

विज्ञापन
The soldier was making a ditch, attacking the police personnel who were caught
बागपत: दोघट थाने में पुलिस हिरासत में आरोपी सट्टे की खाईबाड़ी करने वाला यूपी पुलिस का सिपाही सचि? - फोटो : BAGHPAT

विस्तार

उत्तर प्रदेश के बागपत जनपद में मंगलवार को दोघट थानाक्षेत्र के झूंडपुर गांव में सट्टे की खाईबाड़ी की सूचना पर पहुंची पुलिस के साथ मारपीट और अभद्रता की गई। इसमें एक दरोगा व दो सिपाही घायल हो गए। पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करने के आरोप में यूपी पुलिस के सिपाही सचिन व उसके पिता राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। इसमें मामले में पुलिस के साथ मारपीट और अभद्र व्यवहार करने के आरोप में सिपाही सचिन, उसके पिता, भाई और एक महिला सहित छह लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


दोघट थाना प्रभारी एसओ हेमेंद्र सिंह बालियान ने बताया कि सूचना मिली थी कि झूंडपुर गांव निवासी कल्लू के घर के बाहर सट्टे की खाईबाड़ी की जा रही है। सरौरा चौकी इंचार्ज राकेश्वर, सिपाही जितेंद्र व अमित मौके पर पहुंचे और आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया तो वहां मौजूद लोगों ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी।
विज्ञापन


सूचना पर थाने से और पुलिस बल भेजा गया। आरोपियों की घेराबंदी की गई तो उनके परिजन पुलिसकर्मियों से ही भिड़ गए। जमकर धक्का मुक्की की गई। इसमें भड़ल चौकी इंचार्ज श्रीओम गौतम, सिपाही जितेंद्र व अमित को घायल हो गए। चौकी इंचार्ज का अंगूठा चबाने का भी आरोप है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने सट्टा की खाईबाड़ी के आरोप में सचिन व उसके पिता राजकुमार को पकड़ लिया। दोनों के पास से 1600 रुपये, सट्टा पर्ची, मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। बताया गया कि सट्टे के आरोप ने पकड़ा गया सचिन यूपी पुलिस का सिपाही है।

इस मामले में सिपाही सचिन, उसके पिता राजकुमार, भाई विपिन के अलावा ओमपाल, उसकी पत्नी उषा व पुत्र कल्लू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सचिन और राजकुमार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य चार की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे है।

बदायूं में तैनात है सिपाही सचिन
दोघट। एसओ हेमेंद्र बालियान के मुताबिक पकड़ा गया यूपी पुलिस का सिपाही सचिन बदायूं में तैनात है। वर्तमान में मेडिकल अवकाश पर घर आया हुआ है। वह वर्ष 2019 में यूपी पुलिस में भर्ती हुआ था। आरोपी सिपाही ने ही पुलिस अधिकारी व सिपाहियों के साथ सबसे ज्यादा अभद्र व्यवहार किया है। इसकी रिपोर्ट बदायूं के पुलिस कप्तान को भेज दी गई है।

पिता के साथ मिलकर खाईबाड़ी करता है सचिन
दोघट। एसओ हेमेंद्र बालियान ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि यूपी पुलिस का सिपाही सचिन अपने पिता के साथ मिलकर सट्टे की खाईबाड़ी करता है। पुलिस मौके पर पहुंची तो सट्टे की खाईबाड़ी पकड़ी गई। इस मामले में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed