फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The situation worsened if the municipal administration came on the backfoot

बदतर हुए हालात तो बैकफुट पर आया पालिका प्रशासन

Wed, 31 Mar 2021 10:31 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 31 Mar 2021 10:31 PM IST
विज्ञापन
The situation worsened if the municipal administration came on the backfoot
बागपत की शौकत मार्किट में दुकान के आगे फैले कूड़े की सफाई करते दुकानदार व व्यापारी तथा गुजरते लोग - फोटो : BAGHPAT
सफाई कर्मचारियों की सभी मांगें मानी, कार्यवाहक सफाई नायक का निलंबन भी वापस कराया
विज्ञापन

सफाई कर्मचारियों ने बृहस्पतिवार से काम पर लौटने का किया गया एलान
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। कार्यवाहक सफाई नायक का निलंबन वापस लेने सहित अन्य मांगों को लेकर नगर पालिका के सफाई कर्मचारी तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। सफाई व्यवस्था लगातार तीन दिन ठप होने से हालात बदतर हो गए। नगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। बाजारों में भी बुरा हाल हो गया। व्यापारियों को खुद सफाई करनी पड़ी। सफाई कर्मचारी नेताओं से हुई वार्ता में नगर पालिका प्रशासन बैकफुट पर दिखाई दिया। सफाई कर्मचारियों की सभी मांगें मान ली गईं। हड़ताल समाप्त कर बृहस्पतिवार से काम पर लौटने का एलान किया गया।
कार्यवाहक सफाई नायक सतीश कुमार का निलंबन वापस लेने समेत अन्य मांगों को लेकर पालिका के सफाई कर्मचारी सोमवार से हड़ताल पर थे। बुधवार को लगातार तीसरे दिन भी उनकी हड़ताल जारी रही। इससे नगर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लग गए। लोगों को बड़ी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कई व्यापारियों ने दुकानों के सामने से खुद कूड़ा उठाया। दोपहर में अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के संस्थापक राजपाल मेहरौलिया और राष्ट्रीय सचिव रेखा दुग्गल के साथ ईओ ललित कुमार और कुछ सभासदों की वार्ता हुई। इसमें सफाई कर्मचारियों की सभी दस मांग मानने का आश्वासन दिया गया। इसके बाद सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त कर बृहस्पतिवार से काम पर लौटने का एलान कर दिया।
विज्ञापन

यह था मामला
नगर पालिका के कार्यवाहक सफाई नायक सतीश कुमार को बीते दिनों निलंबित कर दिया गया था। वह अखिल भारतीय सफाई मजदूर संघ के प्रदेश प्रधान सचिव भी हैं। उनका निलंबन वापस न लेने पर संगठन ने 29 मार्च से हड़ताल पर जाने का एलान किया था। निलंबन वापस न होने पर सोमवार को नगर पालिका के 14 संविदा और 20 स्थायी और 120 आउटसोर्स कर्मचारी हड़ताल पर चले गए थे। इससे नगर की सफाई व्यवस्था ठप हो गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सफाई मजदूर संघ के पदाधिकारियों से वार्ता हुई है। इसमें उनकी सभी जायज मांग मान ली गईं हैं। कार्यवाहक सफाई नायक सतीश कुमार का निलंबन भी वापस ले लिया गया है। हालांकि विभागीय जांच जारी रहेगी। बृहस्पतिवार से सफाई कर्मचारी काम पर लौटेंगे।
- ललित कुमार आर्य, ईओ नगर पालिका परिषद, बागपत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed