फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The Singhawali Ahir Police will investigate the case of a youth's suicide at the police outpost.

Baghpat News: चौकी में युवक की आत्महत्या के मामले की जांच करेगी सिंघावली अहीर पुलिस

Mon, 04 May 2026 01:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2026 01:13 AM IST
विज्ञापन
The Singhawali Ahir Police will investigate the case of a youth's suicide at the police outpost.
दोघट। भड़ल पुलिस चौकी में निरपुड़ा गांव के रोहित राणा की आत्महत्या के मामले की प्राथमिकी की जांच एसपी सूरज कुमार राय ने सिंघावली अहीर थाने में ट्रांसफर कर दी। रोहित के शव का दो चिकित्सकों के पैनल ने वीडियोग्राफी में पोस्टमार्टम किया, जिसमें फंदे पर लटकने और दम घुटने से मौत होना सामने आया। रविवार को पुलिस की मौजूदगी में रोहित का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

नलकूपों में चोरी के शक में पूछताछ के लिए भड़ल चौकी में लाए गए रोहित राणा निवासी निरपुड़ा ने गमछे से फंदा बनाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। उसका शव शनिवार शाम पुलिस चौकी में फांसी के फंदे पर लटका मिला था। इसके बाद गुस्साए लोगों ने हंगामा करते हुए बड़ौत-बुढ़ाना मार्ग पर जाम लगा दिया। वहां आए पुलिसकर्मियों ने किसी तरह मामला शांत कराया। पुलिस ने रोहित की दादी सुशीला देवी की तहरीर पर चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक सुरेश कुमार और कई सिपाहियों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन

इसके अलावा जिला अस्पताल में देर रात तक हंगामा होने के बाद शव का पोस्टमार्टम किया गया। रविवार सुबह रोहित का अंतिम संस्कार कराने के लिए निरपुड़ा गांव में कई थानों की पुलिस तैनात रही और खेत में उसका अंतिम संस्कार किया गया, जहां बड़े भाई मोहित ने मुखाग्नि दी। इसमें एसपी सूरज कुमार राय का कहना है कि प्राथमिकी की जांच सिंघावली अहीर थाने में ट्रांसफर की गई है, इसमें जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा मजिस्ट्रीयल जांच के लिए डीएम को पत्र भेजा गया है, जिससे जल्द जांच शुरू हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed