फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The second phase of the nomination today

दूसरे चरण का नामांकन आज से

Thu, 01 Oct 2015 12:58 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Thu, 01 Oct 2015 12:58 AM IST
विज्ञापन
The second phase of the nomination today
द्वितीय चरण में बड़ौत विकास खंड के छह वार्डों में होने वाले चुनाव के लिए नामांकन बृहस्पतिवार से शुरू हो रहा है। इस चरण में घमासान और भी अधिक होने की संभावना जताई जा रही है। खासकर वार्ड 8 में। यहां तीन दिन में 39 नामांकन फार्म खरीदे जा चुके हैं। जबकि अब तक दूसरे चरण के लिए कुल 156 फार्म खरीदे गए हैं।
विज्ञापन


दूसरे चरण के जिला पंचायत सदस्य के नामांकन के लिए कलक्ट्रेट परिसर स्थित एआईजी स्टांप कोर्ट में और बड़ौत विकास खंड कार्यालय पर तैयारी पूरी कर ली गई है। बड़ौत के छह वार्डों में होने वाले दूसरे चरण के लिए नामांकन खरीदने वालों की भारी भीड़ रही।
विज्ञापन


जिला पंचायत सदस्य के लिए कलक्ट्रेट परिसर में नामांकन पत्र खरीदने के लिए लोगों को लाइन में लगना पड़ा। मात्र तीन दिन में ही 156 नामांकन फार्म खरीदे गए। जिसमें सोमवार को 67 नामांकन फार्म, मंगलवार को 42 नामांकन फार्म और बुधवार को 47 नामांकन फार्मों की खरीद हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन



सबसे अधिक नामांकन वार्ड 8 के लिए खरीदे गए। यह वार्ड अनारक्षित है। जिनमें वार्ड 6 के लिए 22 नामांकन पत्र, वार्ड 8 के लिए 39 नामांकन पत्र, वार्ड 9 के लिए 22, वार्ड 10 के लिए 26, वार्ड 11 के लिए 26 और वार्ड 12 के लिए 21 नामांकन फार्म खरीदे गए। अभी गुरुवार और शुक्रवार को नामांकन पत्र खरीदे जाने हैं।

दूसरे चरण में पहले चरण के मुकाबले अधिक घमासान होने की उम्मीद इसलिए लगाई जा रही है क्योंकि पहले चरण के 7 वार्डों में मात्र 120 नामांकन फार्म अंतिम दिन तक खरीदे जा सके थे, जबकि दूसरे चरण के मात्र 6 वार्डों में भी मात्र तीन दिन में ही 156 नामांकन पत्र खरीदे जा चुके हैं।

पहले दिन हुई 37 नामांकन पत्रों की जांच ः बागपत। नामांकन पत्रों की जांच के पहले दिन 37 नामांकन पत्रों की जांच की गई। ये सभी नामांकन फार्म नामांकन के पहले दिन के हैं। जबकि दूसरे दिन जमा किए गए फार्मों की जांच गुरुवार को की जाएगी।


एआईजी स्टांप राम दयाल ने बताया कि अभी तक सभी नामांकन सही पाए गए हैं। कोई भी निरस्त होने की स्थिति में नहीं है। अधिकांश नामांकन फार्मों को प्रत्याशियों के सामने ही चेक किया गया है। उनकी रिपोर्ट भी प्रत्याशियों को दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed