फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The school being built in Chandanheri at a cost of Rs 44 crore is mired in controversy

Baghpat News: चांदनहेड़ी में 44 करोड़ रुपये से बन रहा विद्यालय विवादों में फंसा

Tue, 22 Jul 2025 01:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
The school being built in Chandanheri at a cost of Rs 44 crore is mired in controversy
चांदनहेड़ी में 44 करोड़ रुपये से बन रहा विद्यालय विवादों में फंसा की खबर से संबं​धित फोटो। चांद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। चांदनहेड़ी में 44.57 करोड़ रुपये से निर्माणाधीन सीएम योजना का जयप्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय विवादों में फंस गया। यूपी सिडक़ो ने जिस फर्म को निर्माण का ठेका दिया, उसपर कागजों में गड़बड़ी करके ठेका लेने का आरोप लगा है। इसपर शासन के आदेश पर सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव ने जांच कमेटी गठित कर दी जो एक सप्ताह में अपनी रिपोर्ट देगी। चांदनहेडी गांव में विद्यालय निर्माण के लिए तीन सितंबर 2022 को जमीन समाज कल्याण विभाग को आवंटित की गई थी। इसके साथ ही 44 करोड़ 57 लाख के बजट में पहली किस्त के 10 करोड़ से अधिक शासन से विभाग को मिले। पहली किस्त आने के बाद यूपी सिडक़ो ने सितंबर 2024 में विद्यालय का निर्माण शुरू करा दिया। निर्माण शुरू होने के करीब दस महीने बाद यह विवादों में फंस गया। यूपी सिडक़ो ने दिल्ली की जिस फर्म को निर्माण का ठेका दिया है उसपर कागजों में फर्जीवाड़ा करके ठेका लेने का आरोप लगा है। शासन में शिकायत होने के बाद डीएम को कमेटी गठित करके जांच कराने के आदेश दिए गए।

इसकी जांच के लिए जिला विकास अधिकारी, वरिष्ठ कोषाधिकारी, उपायुक्त उद्योग की कमेटी गठित की गई है। यह कमेटी सभी कागजों की जांच करेगी और उसके बाद अपनी रिपोर्ट देगी। इस कमेटी की जांच पर विद्यालय का निर्माण टिका हुआ है कि वह आगे जारी रहेगा या उसपर रोक लगेगी। सीडीओ नीरज कुमार श्रीवास्तव के अनुसार जांच कमेटी अपनी रिपोर्ट देगी और उसके आधार पर आगे कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed