फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The Samajwadi Party paid tribute to Savitribai Phule on her birth anniversary.

Baghpat News: सपा ने सावित्रीबाई फुले को जयंती पर अर्पित की पुष्पांजलि

Sun, 04 Jan 2026 04:46 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 04 Jan 2026 04:46 PM IST
विज्ञापन
The Samajwadi Party paid tribute to Savitribai Phule on her birth anniversary.
फोटो-एक
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। शहर के सपा कार्यालय पर शनिवार को सावित्रीबाई फुले की जयंती पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए। साथ ही उनके जीवन पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष रविंद्र देव यादव ने कहा कि सावित्रीबाई फुले भारत की प्रथम महिला शिक्षिका और समाज सुधारक थी। उन्होंने अपने पति ज्योतिराव गोविंदराव फुले के साथ मिलकर स्त्री अधिकारों एवं शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए। कहा कि उन्हें महिलाओं और अनुसूचित जातियों को शिक्षित करने के प्रयासों के लिए जाना जाता है। सावित्री बाई फुले ने जो आंदोलन शुरू किया था, उसी के कारण समाज में महिलाओं को समानता का अधिकार मिला है। लोहिया वाहिनी के राष्ट्रीय सचिव राहुल यादव ने कहा कि अभी समाज में दलित महिला के लिए पहचान बनाना आसान नहीं है। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष बिल्लू प्रधान, डॉ. शालिनी राकेश, नागेंद्र सिंह, सुभाष तोमर, डॉ. जितेंद्र यादव, रवि बैंसला, सुरेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed