फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   the sacrificers played the bugle of revolution From Chauri Chaura

चौरी चौरा से बलिदानियों ने बजाया था क्रांति का बिगुल : धर्म सिंह सैनी

Thu, 04 Feb 2021 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
the sacrificers played the bugle of revolution From Chauri Chaura
चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव पर कलक्ट्रेट में शहीदों को श्रद्धांजलि देते प्रभारी मंत्री धर्म सिंह - फोटो : BAGHPAT
- कलक्ट्रेट स्थित शहीद स्मारक स्थल पर शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि
विज्ञापन

- शताब्दी समारोह में छात्र-छात्राओं ने प्रस्तुत किए सांस्कृतिक कार्यक्रम
- बागपत, बड़ौत और छपरौली के विधायक रहे कार्यक्रम में मौजूद
अमर उजाला ब्यूरो
बागपत। आयुष खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन राज्यमंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के महान कार्य को कभी नहीं भुलाया जा सकेगा। चौरी चौरा कांड से देश में क्रांति का बिगुल बजा और लोग जाग उठे। वर्तमान में युवा उच्च शिक्षा हासिल कर राष्ट्र को मजबूत करने का कार्य करें। देश में एकता और भाईचारा बनाने का काम करें।
कलक्ट्रेट के लोकमंच पर चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रभारी मंत्री डॉ धर्म सिंह सैनी, विशिष्ट अतिथि बागपत विधायक योगेश धामा, बड़ौत विधायक केपी मलिक और छपरौली विधायक सहेंद्र सिंह रमाला ने शहीद स्मारक स्थल पर पुष्प अर्पित किए। मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि धर्म सिंह सैनी ने कहा कि स्वतंत्रता दिलाने का कार्य स्वतंत्रता सेनानियों ने किया। वीरों की शहादत से ही आज देश सुरक्षित है। प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है कि वह स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान करें। अगर राष्ट्र के बारे में अच्छा सोचेंगे तो राष्ट्र मजबूत होगा और एक अच्छे आत्मनिर्भर देश का निर्माण होगा। डीएम राजकमल यादव ने कहा कि राष्ट्र के लिए अच्छे कार्य करें और अच्छे राष्ट्र का निर्माण करें। अच्छा कार्य करना ही देश की सेवा है। जनप्रतिनिधियों को चौरी चौरा शताब्दी महोत्सव का प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया। एसपी अभिषेक सिंह, अपर जिलाधिकारी अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष मिश्रा, मुख्य विकास अधिकारी अभिराम त्रिवेदी ,जिला विकास अधिकारी हूबलाल मौजूद रहे।
विज्ञापन

स्मारक स्थलों की बनेगी सूची, होंगे कार्यक्रम : डीएम
बागपत। डीएम राजकमल यादव ने कहा कि जनपद में जो भी शहीद स्मारक स्थल हैं, उनकी सूची बनाई जाएगी। समय-समय पर शहीद स्मारक स्थलों पर कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहीदों की याद में किए दीप प्रज्ज्वलित
बागपत। डीएम राजकमल यादव, एडीएम अमित कुमार सिंह ने शहीद स्मारक स्थल पर दीप प्रज्ज्वलित किया। राष्ट्रधुन बजाई गई।
छात्र-छात्राओं ने निकाली प्रभात फेरी
बागपत। छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। श्री यमुना इंटर कॉलेज में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं एकत्र हुए। मुख्य विकास अधिकारी अभिराम त्रिवेदी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली विभिन्न मार्गों से गुजरी। प्रधानाचार्य मुकेश राज शर्मा, अजय कौशिक, राधेश्याम, अशोक बंधु मौजूद रहे।

सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दिया राष्ट्रवाद और शिक्षा का संदेश
बागपत। कलक्ट्रेट के लोकमंच पर एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। राष्ट्रवाद और शिक्षा हासिल करने का संदेश सांस्कृतिक कार्यक्रमों के जरिए दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed