फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The roof of the house collapsed in Rathora, two injured in the rubble

रठौड़ा में मकान की छत गिरी, मलबे में दबकर दो घायल

Wed, 01 Dec 2021 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 01 Dec 2021 11:15 PM IST
विज्ञापन
The roof of the house collapsed in Rathora, two injured in the rubble
रठौड़ा में मकान की छत गिरने से घायल हुई नसरिना को एंबुलेंस तक लेकर जाते परिजन - फोटो : BAGHPAT
सूचना के डेढ़ घंटे बाद पहुंची एंबुलेंस, ग्रामीणों में रोष
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
छपरौली। रठौडा गांव में बुधवार सुबह मकान की छत गिर गई, जिससे मलबे में दबकर दो लड़कियां घायल हो गई। आस-पास के लोगों ने घायलों को मलबे से निकलवाया। लोगों ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करने के लिए एंबुलेंस को फोन किया। लोगों का कहना है कि सूचना के डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस गांव पहुंची और परिजनों ने घायलों को छपरौली सीएचसी में भर्ती कराया।
रठौड़ा निवासी खालिदा अपने परिवार के साथ घर में सोया हुआ था। बगल के कमरे में उसकी दो बेटियां नसरीन (16) व सीमा (8) सोई हुई थी। सुबह करीब तीन बजे कमरे छत भरभरा कर गिर गई। इसके मलबे में दोनों लड़कियां मलबे के नीचे दब गई। आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोगों ने मशक्कत कर घायलों को मलबे से निकाला। मलबे में दबने ने नसरीन गंभीर रूप से घायल हो गई। ग्रामीणों का आरोप है कि फोन करने के बावजूद डेढ़ घंटे बाद एंबुलेंस पहुंची और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। एंबुलेंस की देरी से आने पर ग्रामीणों में रोष है।
विज्ञापन

सात साल से लापता है बच्चियों को पिता
प्रधान साजिद ने बताया कि खालिदा के पति मेहंदी हसन सात साल से लापता है। रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस उसका सुराग नहीं लगा सकी है। खालिदा ही मेहनत मजदूरी कर परिवार का पालन पोषण करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल पहले पात्रों की सूची में नाम आने पर भी मकान नहीं बना
ग्राम प्रधान साजिद ने बताया कि पांच साल पहले प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्का मकान बनाए जाने वालों की लिस्ट जारी की गई थी। इस लिस्ट में पत्नी खालिदा के अलावा पांच अन्य लोगों के नाम दर्ज थे। इसके बाद भी आज तक मकान बनाने के लिए किस्त जारी नहीं की गई है। गांव में एक भी मकान का निर्माण नहीं हुआ है। खंड विकास अधिकारी संदीप पाल का कहना है कि पात्र लोगों की लिस्ट जांच के उपरांत शासन को भेजी जाती है और शासन स्तर से किस्त जारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed