{"_id":"616f1cc4a41bf034e43178e6","slug":"the-robbery-report-was-not-filed-even-after-four-days-baraut-news-mrt5613791138","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद भी लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद भी लूट की रिपोर्ट दर्ज नहीं की
विज्ञापन

बड़ौत। अलावलपुर रेलवे अंडर पास के नजदीक पैथोलोजी लैब संचालक के पास हुई लूटपाट की घटना के मामले में चार दिन बाद भी कोतवाली पुलिस मामला दर्ज नहीं कर रही है। इससे पीड़ित पैथोलोजी लैब संचालक परेशान है। उसने कार्रवाई न होने पर एसपी से शिकायत करने की बात कहीं।
सादुल्लापुर गांव निवासी अश्वनी हाल बड़ौली रोड गली नंबर 6 की अमीनगर सराय में उसकी पैथोलौजी लैब है। वह 16 अक्टूबर को बाइक से अमीनगर सराय से सादुल्लापुर होता हुआ बड़ौत आ रहे थे। अलालवलपुर रेलवे अंडरपास के नजदीक हथियारबंद चार बदमाशों ने उन्हें रोका और हथियारों के बल पर उनसे 15 हजार रुपये की नकदी और मोबाइल लूट लिया। उन्होंने विरोध करना चाहा तो बदमाशों ने गोली मारने की धमकी दी और वहां से भाग निकले। आरोप है कि घटना के बाद तहरीर देने के चार दिन बाद भी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
दूसरी तरफ कोतवाली प्रभारी रवि रत्न सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी अभी प्रकाश में आई है, जांच कर जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।