फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The road will not be closed near Bijraul gate, traffic will continue

Baghpat News: बिजरौल फाटक के पास रास्ता नहीं होगा बंद, आवागमन रहेगा जारी

Fri, 18 Oct 2024 12:40 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Fri, 18 Oct 2024 12:40 AM IST
विज्ञापन
The road will not be closed near Bijraul gate, traffic will continue
बड़ौत। बिजरौल फाटक पर ओवरब्रिज व अंडरपास निर्माण के दौरान रास्ता बंद नहीं किया जाएगा। वाहन चालकों की परेशानियों को देखते हुए ओवरब्रिज के दोनों ओर चार फीट चौड़ा रास्ता बनाकर आवागमन जारी रखा जाएगा। ताकि लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो।
विज्ञापन

बिनौली व बिजरौल फाटक पर लगभग दो साल से ओवरब्रिज निर्माण का कार्य जारी है। निर्माण के चलते पिछले एक साल से बिनौली फाटक पूरी तरह से बंद है। जिससे लोगों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। बिनौली मार्ग पर रहने वाले लोग इधर-उधर से घूमकर शहर में आते हैं। लोगों की समस्या को देखते हुए रेलवे अधिकारियों ने अब बिजरौल फाटक के पास रास्ता बंद न करने का निर्णय लिया है। ओवरब्रिज के दोनों ओर तरफ चार-चार फीट चौड़ा रास्ता बनाने का काम जल्द शुरू किया जाएगाा। ताकि इससे वाहनों का आवागमन होता रहे और लोगों को परेशानी नहीं हो सके। रास्ता बनाने के बाद ही अंडरपास खोदाई का काम शुरू किया जाएगा। अधिकारियों ने बताया कि काम तेजी के साथ किया जाएगा, ताकि जल्द खत्म किया जा सके।
विज्ञापन


- भारी वाहनों का संचालन बावली अंडरपास से किया जाएगा
बुढ़ाना रोड रेलवे फाटक से बस, ट्रक आदि वाहनों के संचालन पूर्ण रूप से बंद किया जाएगा। दोनों ओर बनाए जाने वाले रास्ते से केवल कार, बाइक, ट्रैक्टर, थ्रीव्हीलर, ई-रिक्शा आदि का संचालन रहेगा। भारी वाहनों का संचालन बावली अंडरपास से किया जाएगा। ताकि जाम की स्थिति नहीं बन सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन-
अंडरपास निर्माण के दौरान बुढ़ाना रोड पर रास्ता बंद नहीं किया जाएगा। लोगों के आवागमन की समस्या को देखते हुए ओवरब्रिज के दोनों तरफ चार फीट चौड़ा रास्ता बनाया जाएगा। जिससे वाहनों का बराबर संचालन जारी रहेगा। कार्य को तेजी के साथ किया जाएगा। बुढ़ाना व बिनौली मार्ग ओवरब्रिज पर एक साथ कार्य चलता रहेगा। - शिवकुमार, एक्सईएन रेलवे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed