{"_id":"621e5f1382494d78dc5e50f8","slug":"the-road-started-crumbling-as-soon-as-it-was-built-baghpat-news-mrt5787844171","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनने के साथ ही उखड़नी शुरू हो गई सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनने के साथ ही उखड़नी शुरू हो गई सड़क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्रामीणों का ठेकेदार पर घटिया सामग्री इस्तेमाल करने का आरोप, जांच कर कार्रवाई की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
अग्रवाल मंडी टटीरी। सूरजपुर महनवा गांव में जिला पंचायत की ओर से बनवाई जा रही सड़क बनने के साथ ही उखड़नी शुरू हो गई है। मंगलवार को ग्रामीणों ने ठेकेदार पर घटिया सामग्री का इस्तेमाल करने का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। उन्होंने प्रशासन से निर्माण कार्य की जांच कराकर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
ग्रामीणों का कहना था कि देवस्थान काले सिंह से रेलवे अंडरपास तक जिला पंचायत की ओर से सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। निर्माण पूरा भी नहीं हुआ है और सड़क जगह-जगह से उखड़नी शुरू हो गई है। कहना था कि इस बारे में पहले भी ठेकेदार को अवगत कराया गया था, मगर इसके बाद भी निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है। उन्होंने प्रशासन ने सड़क निर्माण की जांच कराकर घटिया सामग्री का प्रयोग करने पर ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन करने वालों में शराफत खान, नूरहसन, अलीमुद्दीन, बशीर खान, राजेंद्र साहू, बहादुर, साहिल, आशिफ व अनीश सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।