{"_id":"66ac1e4f6f342362e80fe9e4","slug":"the-road-of-the-45-year-old-bridge-connecting-haryana-and-up-on-yamuna-is-damaged-baghpat-news-c-28-1-smrt1010-116266-2024-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: यमुना पर हरियाणा-यूपी को जोड़ने वाले 45 साल पुराने पुल की सड़क क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: यमुना पर हरियाणा-यूपी को जोड़ने वाले 45 साल पुराने पुल की सड़क क्षतिग्रस्त
Fri, 02 Aug 2024 05:16 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Fri, 02 Aug 2024 05:16 AM IST
विज्ञापन
बागपत। बारिश में मिट्टी का कटान होने से बुधवार की रात को यमुना पर हरियाणा-यूपी को जोड़ने वाले 45 साल पुराने पुल की सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। इससे वहां बड़ा हादसा होने से बच गया और कांवड़ियों ने भागकर जान बचाई। वहां बैरिकेड लगाई गई तो एनएचएआई ने सड़क को बृहस्पतिवार को ठीक कराया। वहीं औद्योगिक क्षेत्र में भी कई जगह से सड़क धंस गई।
हरियाणा-यूपी को जोड़ने के लिए यमुना नदी पर वर्ष 1979 में पुल बनाया गया था। इस पुल का शिलान्यास तत्कालीन उप प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह ने किया था। यहां बुधवार की रात तेज बारिश हुई और बारिश के कारण निवाड़ा चौकी के पास पुल के किनारे से मिट्टी का कटान हो गया। इससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। उस समय ही वहां से हरियाणा के कांवड़िये डाक कांवड़ लेकर गुजर रहे थे जो किसी तरह गिरने से बचे। वहां पर बैठे गोताखोरों व लोगों ने पुलिस को इस बारे में बताया।
वहां पहुंचे अधिकारियों ने हादसा होने से बचाने के लिए क्षतिग्रस्त सड़क के चारों तरफ बैरिकेडिंग कर दी और पुलिस कर्मी तैनात कर दिए। पुलिस कर्मियों ने कांवड़ियों को भी इसकी जानकारी देकर थोड़ी दूर से चलने के लिए कहा और उसके बाद बृहस्पतिवार को सड़क ठीक कराई गई।
विज्ञापन
--
पुल की कई बार हो चुकी है मरम्मत
हरियाणा-यूपी के बीच पुल कई बार क्षतिग्रस्त हो चुका है। पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण दो बार मरम्मत की जा चुकी है, ताकि वहां हादसा न हो। मगर बारिश के कारण पुल के दोनों किनारों के पास से मिट्टी का कटान होने पर समस्या हो जाती है और इससे वहां हादसा होने का डर रहता है।
--
बारिश से औद्योगिक क्षेत्र में कई जगह धंसी सड़क
औद्योगिक क्षेत्र में प्रशासनिक भवन के पास कुछ माह पहले ही सड़क का निर्माण किया गया था। मगर बुधवार की रात को तेज बारिश आने के कारण सड़क कई जगह से धंस गई। इसकी सूचना यूपीएसआईडीसी के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर सड़क पर बने गड्ढे के चारों तरफ ईंट रख दी, जिससे किसी तरह का हादसा नहीं हो सके। मगर बृहस्पतिवार को दिनभर उसे ठीक नहीं कराया गया और वहां से बाइक सवार गुजरते रहे तो कई बार ईंट रखी होने से हादसा होते हुए बचा।
--
सड़क को ठीक कराया गया
एडीएम पंकज वर्मा ने बताया कि बारिश में मिट्टी कटान होने के कारण सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसको एनएचएआई के अधिकारियों से बात करके ठीक करा दिया गया। वहीं औद्योगिक क्षेत्र की सड़क के बारे में जानकारी नहीं है, उसे भी ठीक करा दिया जाएगा।