{"_id":"6ab829b4cc75d3cd6106632a","slug":"crime-news-baghpat-news-c-28-1-bag1001-159444-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: व्हाट्सएप पर केमिकल के ड्रम के फोटो भेजकर कई राज्यों के उद्यमियों को ठगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: व्हाट्सएप पर केमिकल के ड्रम के फोटो भेजकर कई राज्यों के उद्यमियों को ठगा
विज्ञापन
बागपत। व्हाट्सएप पर केमिकल के ड्रम के फोटो भेजकर और निर्धारित समय पर डिलीवरी करने का भरोसा जीतकर देशभर के उद्यमियों से साइबर ठगी की जा रही है। इसमें डौला गांव के पिंकू और उसकी महिला परिचित नीरू निवासी शाहदरा दिल्ली की भूमिका सामने आई। दोनों के बैंक खातों में ठगी की रकम आने पर हेड कांस्टेबल रविशंकर ने साइबर थाने में पिंकू और नीरू के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
हेड कांस्टेबल रविशंकर ने बताया कि एनसीआरपी पोर्टल पर ईलू लेन्का और शुभम नरवाल समेत अन्य उद्यमियों ने अपनी शिकायत दर्ज कराई थी, जिनसे ठगी की रकम बागपत के बैंक खाते में मंगवाई गई थी। शिकायतकर्ता सुब्रमनियन निवासी येरकोड कोटिचेडू जिला सलेम, तमिलनाडु ने बताया कि केमिकल की जरूरत होने पर इंडिया मार्ट प्लेटफार्म पर केमिकल (पोटेशियम फॉस्फेट मोनोबेसिक क्रिस्टल) खरीदने के लिए संपर्क किया। तभी नेशनल केमिकल इंडस्ट्री के सेल्स मैनेजर से संपर्क किया तो उन्होंने व्हाट्सएप पर केमिकल के ड्रम के फोटो के साथ इनवॉइस नंबर भेजा। उन्होंने भरोसा करके केमिकल मंगवाने के लिए 66 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद केमिकल नहीं भेजा गया और मांगने के बाद रुपये भी नहीं दिए।
महाराष्ट्र के औरंगाबाद के शिकायतकर्ता शोएब खान ने भी केमिकल खरीदने के लिए चार हजार रुपये ट्रांसफर किए थे, लेकिन माल नहीं आया। शिकायतकर्ता ईलू लेन्का ने बताया कि उसकी आईएनटी क्रिएशन नाम की फर्म है और केमिकल की जरूरत होने पर सिद्धिविनायक केमिकल के सेल्स मैनेजर राजीव वर्मा से संपर्क किया तो उन्होंने व्हाट्सएप पर केमिकल के ड्रम के फोटो भेजकर भरोसा दिलाया और 38 हजार 960 रुपये ट्रांसफर करा लिए, लेकिन केमिकल नहीं भेजा। इस मामले में जांच अधिकारी इंस्पेक्टर ब्रजेश कुमार का कहना है कि जांच में साइबर ठगी में पिंकू और नीरू की भूमिका सामने आई है। आरोपी पिंकू वर्तमान में हयान एंक्लेव लोनी जिला गाजियाबाद में रह रहा है। दोनों की तलाश शुरू कर दी गई है, जल्द ही गिरफ्तार किए जाएंगे।