{"_id":"68cf048add6668617409bd00","slug":"the-road-built-in-the-name-of-chaudhary-mahendra-singh-tikait-broke-down-in-three-years-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-138755-2025-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के नाम पर बनी सड़क तीन साल में टूटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के नाम पर बनी सड़क तीन साल में टूटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
दोघट। किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के नाम पर बनाई गई किशनपुर बराल से गांगनौली, दोघट, पुसार तक 11 किलोमीटर लंबी सड़क की हालत तीन साल में खराब हो गई। सड़क में जगह-जगह गड्ढे होने के कारण किसानों व लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोनिवि के अफसर भी सड़क की मरम्मत की तरफ ध्यान नहीं दे रहे हैं। किसानों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की।
ग्रामीण अरविंद पंवार, संदीप राठी, गुरुशरण राठी, मनोज, हरीश कुमार ने बताया कि नाबार्ड वित्त पोषित आरआईडीएफ योजना के तहत बाबा महेंद्र सिंह टिकैत के नाम से किशनपुर बराल से गांगनौली, दोघट बाया पुसार तक सड़क का चौड़ीकरण व सुदृढ़ीकरण का कार्य किया था। सड़क की लंबाई 11 किलोमीटर है। यह सड़क कई गांवों को जोड़ती है। 19 करोड़ 15 लाख 85 हजार रुपये से बनी सड़क तीन साल में टूटनी शुरू हो गई है। लोक निर्माण विभाग के अफसरों से शिकायत के बाद भी सड़क की हालत नहीं सुधारी जा रही है। इस कारण क्षेत्र के लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। यहां रोजाना सड़क दुर्घटना होने से लोग घायल हो रहे हैं। उन्होंने डीएम से शिकायत करते हुए सड़क का निर्माण करवाने की मांग की है।