फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The rioters threw stones and the police rained sticks

दंगा करने वालों ने फेंके पत्थर तो पुलिस ने बरसाई लाठियां

Sun, 24 Apr 2022 10:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
The rioters threw stones and the police rained sticks
पुलिस लाइन में दंगा नियंत्रण की रिहर्सल में चले पत्थर व लाठियां, आंसु गैस के गोले भी छोड़े गए
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। त्योहारों के मद्देनजर पुलिस लाइन में रविवार को दंगा नियंत्रण रिहर्सल कराई गई। जहां एक तरफ से पत्थर फेंके गए तो वहीं पुलिसकर्मियों ने लाठियां चलाई। रिहर्सल में पत्थर व लाठियां ही नहीं चली, बल्कि आंसु गैस के गोले भी छोड़े गए और पानी की बौछार भी छोड़ी गई। एसपी ने पुलिस कर्मियों को दंगा नियंत्रण के लिए कई टिप्स भी दिए।

पुलिस लाइन में एसपी नीरज कुमार जादौन व एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने यह दंगा नियंत्रण रिहर्सल कराई। एसपी ने पुलिस कर्मियों को सुरक्षा उपकरणों को इस्तेमाल करने की जानकारी दी। एसपी ने बताया कि दंगा नियंत्रण में पहले एलआईयू को सूचना एकत्र करने के लिए भेजा जाता है। इसके बाद सिविल पुलिस, घुड़सवार पुलिस, फायर सर्विस, आंसु गैस पुलिस पार्टी, लाठी पुलिस पार्टी, शस्त्र पुलिस पार्टी, फर्स्ट एड पुलिस पार्टी, फोटोग्राफी व वीडियोग्राफी पुलिस पार्टी को रवाना किया जाता है। रिहर्सल के बाद एसपी ने पुलिस कर्मियों को संबोधित किया। इसके अलावा डीएम राजकमल यादव, एसपी नीरज कुमार जादौन, एडीएम अमित कुमार सिंह, एएसपी मनीष कुमार मिश्र ने पुलिस के साथ पैदल भ्रमण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed