{"_id":"627408f31486807f6b1a1ffa","slug":"the-revenue-team-which-went-to-measure-the-government-land-returned-to-barang-kahkra-news-mrt587290792","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भूमि की पैमाइश करने गई राजस्व टीम बैरंग लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी भूमि की पैमाइश करने गई राजस्व टीम बैरंग लौटी
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। गांव सांकरौद यमुना खादर में सरकारी जमीन को तलाशने पहुंची राजस्व विभाग की टीम को मौके पर पुलिस फोर्स ना पहुंचने के चलते बैरंग लौटना पड़ा।
गांव सांकरौद यमुना खादर में रेत खनन का टेंडर होने के विरोध में दिसंबर माह से धरने पर बैठे हुए है। करीब एक सप्ताह पूर्व राजस्व विभाग की टीम ने यमुना खादर में सरकारी भूमि की पैमाइश कर रास्ता तलाशने का प्रयास किया था। मगर, उस समय किसानों के विरोध के चलते टीम को भूमि की पैमाइश किए बिना ही बैरंग लौटना पड़ा था। टीम में शामिल लेखपाल ने विरोध करने वाले पांच किसानों के खिलाफ कोतवाली मे तहरीर दी थी। पुलिस तभी दो किसानों को कोतवाली ले आई थी। मगर, कोतवाली में बड़ी संख्या में किसानों के पहुंचने पर पुलिस को दोनों को छोड़ना पड़ा था। बृहस्पतिवार को राजस्व विभाग की टीम दोबारा सांकरौद के यमुना खादर पहुंची और पुलिस फोर्स के आने का इंतजार करने लगी। मगर, चमरावल में स्कूल बस की चपेट में आकर एक बच्चे की मौत होने के कारण फोर्स को शांति व्यवस्था के लिए वहां भेज दिया गया। इससे टीम बैरंग ही लौट आई।
उपजिलाधिकारी अजय कुमार ने बताया कि चमरावल में एक दुखद घटना के बाद जनआक्रोश के कारण फोर्स नहीं मिल सकी। इसलिए पैमाइश नहीं की जा सकी।