फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The result is declared between the colorful program

रंगारंग कार्यक्रम के बीच रिजल्ट घोषित

Thu, 06 Apr 2017 01:06 AM IST
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत
अमर उजाला / ब्यूरो/ बागपत Updated Thu, 06 Apr 2017 01:06 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। श्रीराम शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज अमीनगर सराय रोड पर बुधवार को सांस्कृतिक एवं रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमेें कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बांधा। रंगारंग कार्यक्रम के दौरान वार्षिक परीक्षाफल घोषित मेधावियों को सम्मानित भी किया गया। साथ ही लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने का छात्र-छात्राओं को संकल्प दिलाया गया।
विज्ञापन


कार्यक्रम का शुभारंभ डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी, प्रधानाचार्य राजीव तोमर, मैनेजर विक्रम तोमर और रणपाल सिंह ने किया। इसके बाद बच्चों ने देशभक्ति गीतों में रंग से बसंती, वंदे मातरम, ए वेतन तेरे लिए, मां तुझे सलाम के अलावा सामाजिक कुरीतियों मेें कन्या भ्रूण हत्या, दहेज हत्या, लिंगानुपात, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आदि पर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर समां बाधा। 
विज्ञापन

संस्थान के डायरेक्टर उपेंद्र चौधरी ने वार्षिक परीक्षा फल घोषित कर कक्षा छह से प्रियांशी, वंश, तनु शर्मा, कक्षा सात से आदित्य शर्मा, अमर तोमर, विधि, कक्षा आठ से आस मोहम्मद, आरजू, आदित्य कुमार, कक्षा नौ सीबीएसई से तनू चौधरी, सौरभ शर्मा, आदित्य नैन, आकाश, कक्षा नौ यूपी बोर्ड से अनुराग मलिक, सागर चौधरी, आरती रानी , विशेष बालियान, कक्षा ग्यारह गणित से अवी, अवनी, वाणी, कक्षा ग्यारह बायोलाजी से कुमारी सपना, विधि एवं तनू शर्मा को अपनी-अपनी कक्षा में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर आने पर ट्राफी और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए बच्चों को शपथ दिलाई। इस मौके पर बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने अौर बेटे के साथ ही बेटी को भी अच्छी शिक्षा देने पर बल दिया गया।  इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डायरेक्टर उपेन्द्र चौधरी व संचालन रणपाल ने किया। कार्यक्रम को सफल बनाने मेें रितेश, आजाद, सुधीर, पंकज, रवि, सोनू, अखिलेश, संगीता, ममता, रूबी, सपना, प्रभा, अनिता का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed