फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The property has a fever two chini

बुखार ने छीनी दो की जिंदगी

Sat, 19 Nov 2016 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Sat, 19 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
The property has a fever two chini
fever
बागपत में मौसम बदलने के बाद भी जिले में बुखार जानलेवा होता जा रहा है। शुक्रवार को टीकरी एवं लहचौड़ा गांव में दो की बुखार के चलते मौत हो गई। इससे परिवार में मातम है। गमगीन माहौल में युवक के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। 
विज्ञापन


दाहा क्षेत्र में बुखार का प्रकोप कम नहीं हो रहा है। टीकरी गांव निवासी इरशाद पुत्र इकबाल (25) बुखार से पीड़ित था। शुक्रवार को उसे एक निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में मातम छा गया। देर शाम गमगीन माहौल में युवक के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया गया। बता दें कि बृहस्पतिवार को भी फैजपुर निनाना गांव में एक महिला की बुखार के चलते मौत हो गई थी। क्षेत्र के लोगों ने स्वास्थ्य विभाग से शिविर लगाने की मांग की है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. रविंद्र कुमार मिश्रा ने कहा कि कुछ गांवों में हेल्थ कैंप लगाकर लोगों का उपचार कराया जा रहा है।

विज्ञापन


उधर, चांदीनगर के लहचौड़ा गांव में एक व्यक्ति की बुखार से मौत हो गयी। रामकिशन पुत्र मुला (44) मुला पिछले दो दिनों से बुखार से पीडित था। परिजनों ने उसे दिल्ली के किसी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा था। शुक्रवार को बुखार के चलते उसकी मौत हो गई। परिजनों सूचना मिलने पर रो-रोकर बुरा हाल हो गया। गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed