फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The process of election of sugar mill committees will start from April 10.

Baghpat News: चीनी मिल समितियों के चुनाव की तैयारी, दस अप्रैल से शुरु होगी प्रक्रिया

Tue, 21 Mar 2023 12:57 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 21 Mar 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
The process of election of sugar mill committees will start from April 10.
बागपत। सहकारी गन्ना विकास व सहकारी चीनी मिल की प्रबंध समिति के चुनाव की तैयारी शुरु हो गई है। सामान्य निकाय के गठन के लिए दस अप्रैल को अनंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 11 मई को प्रबंध समिति के सदस्यों का चुनाव कर 12 मई को उपसभापति और सभापति का चुनाव किया जाएगा।
विज्ञापन

बागपत में तीन मिल समिति और एक सहकारी गन्ना विकास समिति है। मिल समिति व गन्ना विकास समिति में सामान्य निकाय के गठन, प्रबंध कमेटी के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। सामान्य निकाय के गठन के लिए दस अप्रैल को अनंतिम सूची के प्रकाशन के बाद 12 अप्रैल को आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम सूची जारी की जाएगी। 18 अप्रैल को चुनाव चिह्न के आवंटन के बाद 21 अप्रैल को मतदान कराया जाएगा। प्रबंध समिति के सदस्यों के निर्वाचन के लिए 27 अप्रैल को अनंतिम सूची का प्रकाशन और एक मई को आपत्तियों के निस्तारण के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

चार मई को चुनाव चिह्नों का आंवटन कर 10 मई को मतदान व 11 मई को परिणाम घोषित किए जाएंगे। सभापति व उपसभापति के लिए 12 मई को अनंतिम सूची का प्रकाशन कर आपत्तियां दर्ज कराई जाएंगी। 12 मई को ही आपत्तियों का निस्तारण कर अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। 12 मई को ही अपराह्न दो से ढाई बजे तक चुनाव चिह्नों का आंवटन के बाद तीन से चार बजे के बीच चुनाव कराकर परिणाम की घोषणा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- मिल व गन्ना विकास समिति में एक लाख 75 हजार वोटर करेंगे मतदान
जिले में एक गन्ना विकास समिति और तीन मिल समिति के चुनाव की प्रक्रिया शुरु कराई जाएगी। बागपत में बागपत शुगर मिल, मलकपुर शुगर मिल और रमाला शुगर मिल तीन मिल समिति और बागपत गन्ना विकास समिति है। तीन मिल व एक गन्ना विकास समिति के चुनाव में एक लाख 75 हजार सात सौ छह मतदाता हैं। इनमें बागपत शुगर मिल समिति में 31 हजार 130, रमाला मिल समिति में 47 हजार 351, मलकपुर मिल में 48 हजार 171 और बागपत गन्ना समिति में 49 हजार 56 मतदाता हैं। मिल व गन्ना समिति के चुनाव को लेकर तैयारी शुरु कर दी है।

-
- मिल व गन्ना समिति के चुनाव को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। दस अप्रैल को सामान्य निकाय के गठन के लिए अनंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। - मोहसीन जमील, उपनिबंधक सहकारिता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed