{"_id":"66f2b949e7cd303447057b58","slug":"the-prisoner-asked-for-two-months-parole-for-the-treatment-of-his-mother-and-wife-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-118850-2024-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: मां और पत्नी के इलाज के लिए बंदी ने मांगा दो माह का पैरोल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: मां और पत्नी के इलाज के लिए बंदी ने मांगा दो माह का पैरोल
विज्ञापन
-हत्या में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है शाहपुर बड़ौली का व्यक्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक बंदी ने मां व पत्नी का इलाज कराने के लिए दो माह का पैरोल मांगा है।
शाहपुर बड़ौली गांव में वर्ष 2009 में हत्या के मामले में पुनीत को आजीवन की कारावास की सजा हुई थी, तभी से वह जेल में बंद है। बंदी की मां व पत्नी बीमारी से पीड़ित हैं और परिवार में अन्य कोई नहीं होने के कारण दोनों का इलाज नहीं हो पा रहा है। इससे उनकी बीमारी बढ़ती जा रही है। बंदी पुनीत ने जेल प्रशासन से दो माह का पैरोल देने की मांग की थी। इसके बाद जेल प्रशासन ने बंदी को दो माह का पैरोल देने के लिए फाइल प्रोबेशन विभाग को भेजी है।
--
प्रोबेशन कार्यालय के काट रहे चक्कर
जेल में बंद बंदी को पैरोल देने के लिए परिजन विकास भवन स्थित प्रोबेशन विभाग के चक्कर काट रहे हैं। मंगलवार को भी काफी देर तक प्रोबेशन कार्यालय में रहे, लेकिन वहां कोई उचित जवाब नहीं मिल सका। उन्होंने जल्द ही पैरोल देने की मांग की। इससे पहले भी वह कई बार कार्यालय में आ चुके हैं।
-- -
वर्जन
- बंदी पुनीत को दो माह की पैरोल देने के लिए जेल से फाइल आई है। इस पर विचार किया जा रहा है और जल्द ही डीएम को फाइल भेजी जाएगी। बंदी के परिजन भी कार्यालय आए थे और अपनी समस्या बता रहे थे। मुशफेकिन, जिला प्रोबेशन अधिकारी