फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The priority is to solve all the problems of the village

गांव की सभी समस्याओं को दूर कराना ही प्राथमिकता

Thu, 10 Jun 2021 11:40 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 10 Jun 2021 11:40 PM IST
विज्ञापन
The priority is to solve all the problems of the village
गौरीपुर गांव - फोटो : BAGHPAT
हमारे प्रधान
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। गौरीनगर जवाहरपुर गांव जिला मुख्यालय से करीब पांच किमी दूर है। गांव की आबादी करीब पांच हजार है। एक प्राथमिक व एक जूनियर हाईस्कूल है। गांव में पेयजल, जर्जर रास्ते सहित कई समस्याएं हैं। इस बार आरती गांव की प्रधान बनीं हैं। उनका कहना है कि गांव की सभी समस्याओं को जल्द से जल्द समाप्त कराने का उनका प्रयास रहेगा। गांव में एक स्कूल का निर्माण भी कराना है। इसके अलावा स्वास्थ्य सेवाओं में वृद्धि के लिए भी वह प्रयासरत रहेंगी। गांव में निराश्रित गोवंश घूमते रहते हैं। जो ग्रामीणों का नुकसान भी कर देते हैं। इनके लिए गांव में गोशाला का निर्माण कराना भी उनके एजेंडे में है। मुस्लिम समाज के लिए कब्रिस्तान की भूमि की व्यवस्था भी करानी है।
प्रधान का प्रोफाइल
प्रधान- आरती
उम्र- 24
शिक्षा- इंटरमीडिएट
कार्य क्षेत्र- सिलाई-कढ़ाई, अब प्रधान
राजनीति- पहली बार प्रधान बनीं
गांव की जनसंख्या -5 हजार
कुल मतदाता -2170
मतदान हुआ -1771
वोट मिले -805
ये है गांव की समस्या
- गांव में कई रास्ते जर्जर हैं।
- रास्तों में जलभराव के कारण चलना भी मुश्किल हो जाता है।
- निराश्रित गोवंश घूमते हैं, जो नुकसान भी करते हैं।
- स्वच्छ पेयजल की समस्या है।
- सफाई व्यवस्था पटरी से उतरी हुई है।
ये हैं प्राथमिकताएं
- गांव में खड़ंजों का निर्माण।
- हैंडपंप रिबोर कराना।
- सोलर लाइट 200 लगवानी है।
- साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त कराना।
- पात्रों के प्रधानमंत्री आवास योजना में मकान बनवाना।
- गांव में पानी की टंकी का निर्माण कराना।
- गांव में गोशाला का निर्माण कराना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed