फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The pressure is on to compromise, the accused are threatening

समझौता करने का बना रहे दबाव, आरोपी दे रहे धमकी

Mon, 11 Jul 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 Jul 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The pressure is on to compromise, the accused are threatening
बड़ौत। खिलाड़ी पर फायरिंग करने वाले तीन आरोपी अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि आरोपी उन पर समझौते का दबाव बना रहे हैं। समझौता न करने पर अंजाम भुगतने की भी धमकी दे रहे हैं। उन्होंने सीओ से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।
विज्ञापन

25 नवंबर 2021 को सहारनपुर के गंगोह गांव निवासी शहजाद कोताना रोड पर स्थित क्रिकेट स्टेडियम में मैच खेलने आया था। वह मैच खेलकर वापस घर लौट रहा था तो कार और बाइक सवार सात-आठ युवकों ने उस पर फायर झोंक दिया था। पुलिस ने घायल को सीएचसी पर भर्ती कराया था। इस मामले में पीड़ित ने कोतवाली पर मुख्य आरोपी आकिब सहित कुछ अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी, लेकिन पुलिस ने कोई गिरफ्तारी नहीं की थी।
विज्ञापन

पीड़ित और उसके परिजनों का आरोप है कि आरोपी समझौते करने की धमकी दे रहे हैं। समझौता न करने पर अंजाम भुगतने की चेतावनी भी दे रहे है। उन्होंने सीओ युवराज सिंह से मिलकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सीओ ने बताया कि जल्द ही आरोपी पुलिस गिरफ्त में होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed