{"_id":"695e41646e0a09b305020dc3","slug":"the-pre-board-exams-will-be-conducted-using-reserve-question-papers-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-144735-2026-01-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: रिजर्व प्रश्नपत्रों से होंगी प्री बोर्ड की परीक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: रिजर्व प्रश्नपत्रों से होंगी प्री बोर्ड की परीक्षाएं
विज्ञापन
- जिले के सभी माध्यमिक और राजकीय विद्यालयों में भेजे गए प्रश्न पत्र
- विद्यालयों के स्ट्रांग रूम में रखे गए प्रश्न पत्र, प्रधानाचार्यों को जारी किए आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। यूपी बोर्ड की मुख्य परीक्षा से पहले आयोजित होने वाली प्री-बोर्ड परीक्षा मूल परीक्षा के पैटर्न पर ही कराई जाएगी। इसके लिए बीते वर्षों में बचे यूपी बोर्ड परीक्षा के रिजर्व प्रश्नपत्रों का उपयोग किया जाएगा। जरूरत के अनुसार विद्यालयों को प्रश्नपत्र भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। शुक्रवार तक सभी विद्यालयों में प्रश्न पत्र पहुंच जाएंगे।
जिले के 28 राजकीय सहित 152 से अधिक माध्यमिक विद्यालय हैं। कॉलेजों में हाईस्कूल के 13633 विद्यार्थी हैं, जिसमें 7383 बालक व 6250 बालिका पंजीकृत हैं। इंटरमीडिएट में 12624 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिसमें 7065 बालक व 5559 बालिका दर्ज हैं। बोर्ड परीक्षा से पहले सभी माध्यमिक विद्यालयों में प्री-बोर्ड परीक्षा होगी। इसके लिए कॉलेजों की तरफ से तैयारी तेज कर दी गई है। प्रश्नपत्र के दूसरे सेट बोर्ड द्वारा सुरक्षित रखे गए थे। उन्हीं प्रश्नपत्र से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट प्री बोर्ड परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। पिछले वर्ष के रखे प्रश्न पत्र विद्यालयों में भेजने शुरू कर दिए गए हैं ताकि परीक्षा के दौरान किसी भी तरह की परेशानी न उठानी पड़े। डीआईओएस राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्री बोर्ड परीक्षा की तैयारी हो गई है और सभी प्रश्न पत्रों को सुरक्षित रखवा दिया गया है और 15 जनवरी को ही विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र देकर परीक्षा कराई जाएगी। इसके बाद बोर्ड परीक्षा की तैयारी कराई जाएगी।