फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The poster highlighted the contribution of women in society

पोस्टर से समाज में महिला के योगदान पर प्रकाश डाला

Mon, 08 Mar 2021 11:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 08 Mar 2021 11:19 PM IST
विज्ञापन
The poster highlighted the contribution of women in society
बागपत। सेठ तारीफ सिंह जैन डिग्री कॉलेज में सोमवार को महिला दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया। इसमें छात्र-छात्राओं ने कला के माध्यम से समाज में महिलाओं के योगदान पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ संस्था के प्राचार्य डॉ. सतेंद्र कुमार ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप जलाकर किया। प्रतियोगिता संयोजक कुलदीप सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता में 12 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। इसमें प्रतिभागियों ने पोस्टर के माध्यम से समाज में महिलाओं के योगदान को उजागर किया। भारती सिंह और संतोष ने प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कमलकांत कौशिक, अतुल देव शर्मा, रोहित बंसल, प्रियंका, अशोक कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने नैथला गांव में सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें यूपी पुलिस की परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त करने और वर्तमान में खंड शिक्षा अधिकारी के पद पर चयनित होने वाली ग्रेसी नैन को सम्मानित किया। इसमें मांगेराम, डॉ. जितेंद्र नैन, मनोज कुमार, ललित कुमार, गौरव कुमार, विजयपाल मौजूद रहे। उधर, नगर के वात्सायन पैलेस में वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति ने सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें भजन विहार की पंकज रोहिला, बालेश देवी और ठाकुरद्वारा की संतोष देवी को सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिलाओं को सम्मानित किया
अग्रवाल मंडी टटीरी। नगर के डीएवी इंटर कॉलेज में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया। इसमें नगर की पंजाब नेशनल बैंक की शाखा प्रबंधक डीएल गौतम ने कॉलेज की हेड क्लर्क पूनम और अध्यापक अनुराधा मलिक, कर्मचारी मोनिका को गुलदस्ता भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर जयपाल राठी, सोनवीर कुमार, दीपा, दीपक, मूलचंद, त्रिलोक चंद, मनोज कुमार, नौरंग मौजूद रहे।
मां होती है सबसे बड़ी गुरु
छपरौली। क्षेत्र के शबगा गांव स्थित संस्कृति पब्लिक स्कूल में सोमवार को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर गोष्ठी का आयोजन किया। स्कूल डायरेक्टर स्वराज्य पाल दुहूण ने गोष्ठी को संबोधित करते हुए कहा मातृ शक्ति ही सबसे बड़ी गुरु होती है। मातृ शक्ति का हमेशा आदर करना चाहिए। प्रधानाचार्य हरिदत्त शर्मा ने कहा महिलाओं का जितना भी सम्मान किया जाए उतना ही कम है। छात्र रोबिन पंवार, छात्रा पारूल ने महिला दिवस पर कविता पाठ कर मातृ शक्ति के प्रति आदर सम्मान का संदेश दिया। इसमें सुनील सरोहा, सोनम चौधरी, हिना मान, संगीता आदि का सहयोग रहा।

यत्र नार्यस्तु पूज्यन्ते, रमंते तत्र देवता
बागपत। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर न्यायालय के नवनिर्मित भवन में गोष्ठी का आयोजन किया। इसमें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव सारिब अली ने महिलाओं पर हो रहे अत्याचार और महिलाओं के प्रति समाज में फैली कुप्रथा के बारे में जागरूक किया। उन्होंने कहा कि जहां नारी का सम्मान होता है, वहां देवता निवास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed