फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The players hit the target accurately on the second day of the shooting competition as well

Baghpat News: शूंटिग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी खिलाड़ियों ने लगाए सटीक निशाने

Mon, 01 Jul 2024 01:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jul 2024 01:38 AM IST
विज्ञापन
The players hit the target accurately on the second day of the shooting competition as well
बिग शॉट शूंटिग एकेडमी पर चल रही शूंटिग प्रतियोगिता
विज्ञापन

संख्या 5
बड़ौत। बिग शॉट शूंटिग एकेडमी पर चल रही शूंटिग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी निशानेबाजी ने जीत हासिल करने के लिए सटीक निशाने लगाए।
दूसरे दिन शूूटिंग प्रतियोगिता का उद्घाटन एकेडमी की संरक्षक एवं अंतरराष्ट्रीय महिला शूंटिग कोच अनु तोमर, एकेडमी के कोच सौरभ तोमर ने फीता काटकर किया। अनु तोमर ने कहा कि आज बेटियां हर क्षेत्र में लड़कों की बराबरी कर रही हैं। चाहे वह पढ़ाई का क्षेत्र हो या फिर खेलकूद का। कोच सौरभ तोमर ने बताया कि अंडर-17 महिला वर्ग की 10 मीटर एयर राइफल पीप साइट में माहिमा जावल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 400 में से 380 अंक हासिल किए। अंडर-14 पीप साइट राइफल महिला वर्ग में वंशिका तोमर ने 400 में से 395 अंक हासिल कर दूसरे दिन भी खेल में अपनी पकड़ बनाए रखी।

इसके अलावा जूनियर वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल पुरुष वर्ग में निशांत ने शानदार प्रदर्शन किया। 10 मीटर जूनियर मैन स्पर्धा में प्रिंस तोमर ने 350 में से 315 अंक हासिल किए। साथ ही 10 मीटर एयर राइफल ओपन साइट पुरुष वर्ग की अंडर-17 में हेमंत कुमार का शानदार प्रदर्शन रहा। कोच ने बताया कि विजेताओं को समापन पर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed