{"_id":"69260846df58a0d93f076523","slug":"the-plaintiff-testified-in-the-praveen-alias-babbu-the-plaintiff-testified-in-the-praveen-alias-babbu-murder-case-of-dhikolimurder-case-of-dhikoli-baghpat-news-c-28-1-bag1001-142468-2025-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: ढिकौली के प्रवीण उर्फ बब्बू हत्याकांड में वादी की गवाही हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: ढिकौली के प्रवीण उर्फ बब्बू हत्याकांड में वादी की गवाही हुई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। जिला एवं सत्र न्यायालय में मंगलवार को प्रवीण उर्फ बब्बू हत्याकांड में वादी नवीन ढाका ने गवाही दी। इस हत्याकांड में मुख्य आरोपी ज्ञानेंद्र ढाका ललितपुर जेल में बंद है, जबकि हत्यारोपी संजय उर्फ पिंटू, अक्षय, नितिन छिल्लर, अरुण लुहारी, मोनू त्यागी को जेल से कचहरी में पेशी पर लाया गया। ढिकौली गांव में 28 अक्तूबर 2024 की रात में प्रवीण उर्फ बब्बू की पांच गोलियां मारकर और बलकटी से हमला कर हत्या कर दी गई थी। इसमें बब्बू के भाई नवीन ढाका ने गांव के ही हिस्ट्रीशीटर ज्ञानेंद्र ढाका और दो अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई।
पुलिस ने सोनू निवासी तमेलागढ़ी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि हत्यारोपी संजय उर्फ पिंटू ने एक मुकदमे में जमानत तुड़वाकर मेरठ के न्यायालय में आत्मसमर्पण कर जेल चला गया था।
मुख्य हत्यारोपी कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जिसे ललितपुर जेल में शिफ्ट कर दिया गया।
मंगलवार को हत्याकांड में गवाह नवीन ढाका पुलिस सुरक्षा में कचहरी पहुंचे और न्यायालय में अपने बयान दर्ज कराए। ललितपुर जेल से कुख्यात ज्ञानेंद्र ढाका की वीडियो कांफ्रेंसिंग से पेशी कराई गई।