{"_id":"6765b97a742eaabacc0c8c09","slug":"the-pipeline-was-broken-people-were-yearning-for-water-baghpat-news-c-28-1-bag1001-123629-2024-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पाइपलाइन तोड़ी, पानी के लिए तरसे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पाइपलाइन तोड़ी, पानी के लिए तरसे लोग
Sat, 21 Dec 2024 12:07 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Sat, 21 Dec 2024 12:07 AM IST
विज्ञापन
बागपत। शहर में ब्लाॅक के पास ऊर्जा निगम के कर्मियों ने पेयजल पाइपलाइन को तोड़कर बिजली का खंभा लगा दिया। इससे लाखों लीटर पानी नालियों में बह गया। इससे कई कॉलोनियों में पानी की आपूर्ति नहीं हो सकी। इसके अलावा पुराने कस्बे में कर्मियों ने विद्युत आपूर्ति बाधित होने की बात कहकर पानी की टंकी नहीं भरी। इससे पुराने आधे शहर में पेयजल आपूर्ति नहीं हो सकी।
ऊर्जा निगम के कर्मियों ने बृहस्पतिवार को ब्लाॅक परिसर के पास गली में एक खंभा लगाया, जो कर्मियों ने लापरवाही बरतते हुए पेयजल लाइन के ऊपर ही लगा दिया। इससे पेयजल पाइपलाइन क्षतिग्रस्त हो गई।
इसके बाद बृहस्पतिवार शाम गायत्रीपुरम कॉलोनी, मोहल्ला मुगलपुरा, नई बस्ती महावीर वाली गली, घनश्याम दास मार्ग समेत अन्य इलाके में पेयजल आपूर्ति ठप हो गई। इसके अलावा पुराने कस्बे में लगी टंकी के नलकूप की बृहस्पतिवार शाम मोटर नहीं चलाई गई।
विज्ञापन
कर्मियों ने बिजली आपूर्ति बाधित होने के कारण नलकूप नहीं चलाए जाने की बात कही। इस कारण शुक्रवार की सुबह मोहल्ला देशराज, काजीपुरा, केतीपुरा, मोहल्ला व्यापारियान समेत अन्य कालोनियों में पेयजल आपूर्ति बाधित रही।
इससे शहर के बीस हजार से अधिक लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोगों ने इसकी शिकायत नगर पालिका के अधिकारियों से की तो कर्मियों ने क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को दुरुस्त कराया। उधर, शुक्रवार शाम पेयजल आपूर्ति होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।