फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The picket ended on the 15th day on the assurance of MLA and SDM

विधायक व एसडीएम के आश्वासन पर 15वें दिन धरना खत्म

Mon, 21 Jun 2021 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 11:52 PM IST
विज्ञापन
The picket ended on the 15th day on the assurance of MLA and SDM
अग्रवाल मंडी टटीरी। कस्बे में नेशनल हाईवे 334-बी का निर्माण कर रही कंपनी के खिलाफ भाकियू के बैनर तले चल रहा धरना 15वें दिन विधायक योगेश धामा व एसडीएम अनुभव सिंह के आश्वासन पर समाप्त हो गया। विधायक ने दुकानदार फैजान व अमित राजपूत को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।
विज्ञापन

विधायक योगेश धामा ने कहा कि 11-11 मीटर से अधिक भूमि पर सड़क निर्माण होता है तो मुआवजा दिलाया जाएगा। ग्रामीणों की सहमति से ही सड़क निर्माण होगा। एसडीएम अनुभव सिंह ने कहा कि नियमानुसार कार्य किया जाएगा। सरकार अपनी जगह छोड़ेगी नहीं और अधिक लेगी तो मुआवजा दिया जाएगा। यह केंद्र का प्रोजेक्ट है राज्य सरकार तो सहयोग करती है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा। भाकियू की युवा इकाई के जिलाध्यक्ष चौधरी हिम्मत सिंह व भाकियू नेता इंद्रपाल ने अधिकारियों से कहा कि 10-10 मीटर पर ही सड़क बना ली जाए। गरीबों के मकान भी न टूटे और सड़क भी बन जाए। विधायक और एसडीएम ने आश्वासन दिया कि सभी की सहमति से ही कार्य होगा। भाकियू कार्यकर्ताओं से धरना समाप्त की अपील की। जिस पर धरना समाप्त कर दिया गया। वहीं व्यापारी नेता अभिमन्यु गुप्ता ने भी मंगलवार को बाजार बंद ने करने की घोषणा वापस ले ली। इस अवसर पर मनोज आर्य, नरेश मानव, अवध कुमार, मास्टर रमेश कुशवाह, वसीम, विजय मानव, डॉ. सुनील अग्रवाल, सचिन राजपूत, भाजपा जिलाध्यक्ष सूरजपाल गुर्जर, जिला पंचायत सदस्य रविंद्र बली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed