फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The person who shot the rape victim's father and carried a bounty of Rs. 10,000 has been arrested

Baghpat News: दुष्कर्म पीड़िता के पिता को गोली मारने वाला दस हजार का इनामी गिरफ्तार

Sat, 05 Oct 2024 12:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Sat, 05 Oct 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
The person who shot the rape victim's father and carried a bounty of Rs. 10,000 has been arrested
बागपत। एक साल पहले नाबालिग का अपहरण कर दुष्कर्म के मुकदमे में समझौता नहीं करने पर दुष्कर्म पीड़िता के पिता को गोली मारने वाले दस हजार के ईनामी बदमाश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 18 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली महिला ने सात सितंबर को कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया था कि एक साल पहले उसकी नाबालिग बेटी का अपहरण कर मनीष निवासी पबरसा थाना दौराला जिला मेरठ ने दुष्कर्म किया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार में पेश कर जेल भेज दिया। जो कई महीने पहले जेल से जमानत पर बाहर आया और समझौता करने का दबाव बनाने लगा।
विज्ञापन

समझौता नहीं करने पर छह सितंबर की रात मनीष अपने दो साथियों के साथ उसके घर पहुंचा और उसकी नाबालिग बेटी पर फायरिंग की। अगले दिन सुबह आरोपी मनीष बाइक लेकर आया और छत पर खड़े उसके पति को गोली मार दी। जिसके बाद तलाश में जुटी पुलिस ने आरोपी पर दस हजार रुपये का इनाम घोषित कर दिया। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि दस हजार के इनामी मनीष को गिरफ्तार कर लिया गया। जिससे घटना में प्रयुक्त तमंचा और दो कारतूस बरामद किए गए। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

- फोन पर धमकी दी तो परिवार को मिली सुरक्षा
दुष्कर्म पीड़िता के पिता को गोली मारने की घटना के बाद से परिवार दहशत में आ गया। इसके बाद भी आरोपी फोन पर समझौता करने का दबाव बनाता रहा और धमकी भी देता रहा। इसको लेकर पीड़िता के परिवार को पुलिस सुरक्षा दी गई। आठ सितंबर से पीड़िता का परिवार पुलिस सुरक्षा में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed