फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The people of the area rallied against bank manager

बैंक मैनेजर के खिलाफ क्षेत्र के लोग लामबंद

Mon, 30 May 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत Updated Mon, 30 May 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
 बैंक मैनेजर के उत्पीड़न से आहत होकर निबाली गांव के किसान जगत सिंह द्वारा आत्महत्या करने के मामले में क्षेत्र के किसान बैंक मैनेजर के खिलाफ लामबंद हो गए है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा बैंक मैनेजर के दुर्व्यवहार से काफी किसान आहत हैं। आरोपी मैनेजर घर पर जाकर भी किसानों की बेइज्जती करते हैं। उन्होंने अफसरों से आरोपी मैनेजर के खिलाफ उच्चाधिकारियों से जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। 
विज्ञापन


कस्बा अग्रवाल मंडी टटीरी, निबाली, बली, सूरजपुर महनवा, अहमदपुर गठीना, अहमद शाहपुर पदड़ा गांव के किसान अंकित, अंकुर, संजय, सतपाल, तेजपाल ने बताया अग्रवाल मंडी टटीरी स्थित एक बैंक  के शखा मैनेजर का व्यवहार अत्यंत खराब है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी मैनेजर आए दिन किसानों के साथ झगड़ा करते हैं। उनके उत्पीड़न के कारण ही 27 मई को निबाली गांव के किसान जगत सिंह ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली है।

आरोपी बैंक मैनेजर क्षेत्र के कृषकों के घर पर आरसी जारी करके अमीन के साथ 10-15 लोगों को लेकर जाते हैं और किसानों को तंग और परेशान करते हैं और उनके साथ गाली गलौच करते हैं।


इतना ही नहीं किसानों के घर से सामान उठाकर ले जाते हैं। कई बार बैंक मैनेजर की अधिकारियों से शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने डीएम को पत्र भेजकर मामले की जांच कराकर बैंक मैनेजर के खिलाफ कार्रवाई कराने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed