फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The patient remained silent in the district hospital

जर ला अस्पताल मे मरीजों की भीड़, पंजीकरण खिड़की पर घंटों खड़ा रहना पड़ा

Mon, 31 Oct 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
The patient remained silent in the district hospital
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बागपत। जिला अस्पताल में सोमवार को मरीजों की भीड़ रही। लोगों को पंजीकरण कराने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ा। इसके बाद ओपीडी के लिए भी लंबी लाइन लगी रही, जिससे इलाज कराने आए मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
जिला अस्पताल में मरीजों का ब्योरा ऑनलाइन करने के लिए कंप्यूटराइज्ड पंजीकरण की शुरुआत की गई है। सोमवार को जिला अस्पताल में भीड़ अधिक होने से मरीजों और उनके परिजनों को पंजीकरण और जांच कराने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ा। सबसे अधिक परेशानी देहात क्षेत्रों से आए मरीजों को हुई। वहीं, ओपीडी के लिए भी लंबी कतार रही।
विज्ञापन

भीड़ अधिक होने पर जमीन पर बैठ गए मरीज
जिला अस्पताल में करीब डेढ़ हजार ओपीडी हुई। इनमें एक हजार नई और पांच सौ पुरानी रही। भीड़ अधिक होने के कारण जिला अस्पताल में आए मरीज और तीमारदार जांच कराने के लिए घंटों तक लाइन में लगे रहे। लोगों को जमीन पर बैठकर इंतजार करने के लिए विवश होना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पर्ची के लिए घंटों करना पड़ा इंतजार
कुछ दिन से तबीयत खराब है। जिला अस्पताल में जांच कराने आया था। पर्ची बनवाने के लिए घंटों लाइन में लगना पड़ा।-पंकज, अग्रवाल मंडी टटीरी
काफी समय लग रहा
ताऊ की तबीयत खराब है, उनकी जांच कराने आया। भीड़ अधिक होने से पर्ची बनवाने में डेढ़ घंटा लगा। अब जांच कराने में भी काफी समय लगेगा।-अनीश, निरोजपुर
परेशानी से जूझना पड़ा
भीड़ अधिक होने के कारण पर्ची बनवाने और जांच कराने के लिए घंटों परेशानी से जूझना पड़ा।-पूनम, नंगला
प्रतीक्षा में बीते कई घंटे
कमर में दर्द रहता है। अस्पताल में जांच कराने आई थी। पहले पर्ची बनवाने और फिर जांच कराने के लिए काफी देर तक इंतजार करना पड़ा।-सरोज, सिसाना
वर्जन
मरीजों की भीड़ अधिक होने से परेशानी हुई। पंजीकरण के लिए नई व्यवस्था शुरू की गई है। मरीजों का ऑनलाइन रिकार्ड दर्ज करने के लिए कंप्यूटर पर पंजीकरण कराया जा रहा है। जिसमें थोड़ा समय लगा है।-डॉ. एसके चौधरी, सीएमएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed