Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The Panch Kalyanak Maha Mahotsav was inaugurated by taking out the Ghat Yatra.

Baghpat News: घट यात्रा निकाल पंचकल्याणक महामहोत्सव का शुभारंभ किया

Thu, 27 Nov 2025 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Nov 2025 12:39 AM IST
विज्ञापन
The Panch Kalyanak Maha Mahotsav was inaugurated by taking out the Ghat Yatra.
बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की पूजा करते श्रद्धालु। स्रोत श्रद
- श्रद्धालुओं ने भगवान बाहुबली की विशेष पूजा कर धर्म लाभ उठाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खेकड़ा। बड़ागांव के साधुवृत्ति आश्रम स्थित भगवान बाहुबली तीर्थ जैन मंदिर में बुधवार को भगवान बाहुबली की मूर्ति का पंचकल्याणक महामहोत्सव शुरू किया गया। इससे पहले घट यात्रा निकाली गई, जो कस्बे के विभिन्न मार्गों से होकर मंदिर पर समाप्त हुई।
श्रद्धालुओं ने सर्वप्रथम भगवान की नित्य नियम पूजा कर अभिषेक और शांतिधारा की। मंडप की शुद्धि करने के बाद गुरु आज्ञा लेकर आचार्य सौम्य सागर महाराज, निश्चल सागर महाराज के ससंघ पावन सानिध्य में पंचकल्याणक महामहोत्सव शुरू हुआ। पंचकल्याणक महोत्सव के लिए श्रद्धालुओं ने पंडाल का निर्माण कराया। श्रद्धालुओं ने पंचकल्याणक स्थल अयोध्या नगरी को सुंदर ढंग से सजाया।
विज्ञापन

पंचकल्याणक महोत्सव के लिए बने पात्रों ने भगवान बाहुबली की पूजा की। घट यात्रा साधुवृत्ति आश्रम अयोध्या नगरी से शुरू होकर, त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर, पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर का भ्रमण कर वापस अयोध्या नगरी में पहुंचकर सम्पन्न हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने मंगल ध्वजारोहण, मंडप का उद्घाटन किया। गर्भकल्याणक, सौधर्म इंद्र, तत्व चर्चा, धनपति कुबेर ने रत्नों की वृष्टि की। आचार्य सौम्य सागर महाराज ने प्रवचन किए। इस मौके पर योगेंद्र जैन, डाॅ. राजीव जैन, अंकुश जैन, जनेश्वर दयाल जैन, संजीव जैन, जिनेश जैन, नरेश जैन आदि मौजूद रहे।

बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की पूजा करते श्रद्धालु। स्रोत श्रद

बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की पूजा करते श्रद्धालु। स्रोत श्रद

बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की पूजा करते श्रद्धालु। स्रोत श्रद

बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की पूजा करते श्रद्धालु। स्रोत श्रद

बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की पूजा करते श्रद्धालु। स्रोत श्रद

बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की पूजा करते श्रद्धालु। स्रोत श्रद

बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की पूजा करते श्रद्धालु। स्रोत श्रद

बड़ागांव के त्रिलोक तीर्थ धाम जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ की पूजा करते श्रद्धालु। स्रोत श्रद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed