फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The overbridge is expected to open on July 21

Baghpat News: ओवरब्रिज 21 जुलाई को खुलने की उम्मीद

Tue, 24 Jun 2025 01:24 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
The overbridge is expected to open on July 21
बड़ौत। नगर के बिनौली रोड पर निर्माणाधीन ओवरब्रिज का सोमवार को सांसद डॉ़ राजकुमार सांगवान ने निरीक्षण किया। जहां निर्माण कार्य धीमी गति से चलने पर नाराजगी जताई। रेलवे अधिकारियों 21 ने जुलाई को ओवरब्रिज खोलने की बात कही। बिनौली रोड पर करीब तीन साल से ओवर ब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है। इससे लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं। पूर्व में रेलवे अधिकारियों ने जून के अंतिम सप्ताह में ओवरब्रिज को खोलने की बात कही थी, मगर काम पूरा नहीं हो सका। इसको लेकर सांसद डॉ. राजकुमार सांगवान ने सोमवार को ओवरब्रिज निर्माण का निरीक्षण किया। वहां कार्य धीमी गति से चलने पर नाराजगी जताई और कार्य को तेजी के साथ कराने के लिए रेलवे अधिकारियों को निर्देश दिए। वहीं रेलवे के सीनियर सेक्शन इंजीनियर सुजीत कुमार ने कहा कि वाहनों के आवागमन के लिए ओवरब्रिज को हर हाल में 21 जुलाई को खोल दिया जाएगा।ताकि लोगों को जल्द सुविधा मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed