फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The only roadways bus running on the Pushar-Meerut route was closed

Baghpat News: पुसार-मेरठ मार्ग पर चलने वाली एकमात्र रोडवेज बस हुई बंद

Mon, 21 Oct 2024 02:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 02:02 AM IST
विज्ञापन
The only roadways bus running on the Pushar-Meerut route was closed
-दस गांव के लोगों को डग्गामार व निजी वाहनों से ज्यादा पैसा खर्च करके करना पड़ रहा सफर
विज्ञापन

फोटो संख्या 6
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़ौत। पुसार-बरनावा-मेरठ मार्ग पर रोडवेज की एकमात्र बस का संचालन होता था, जिसका पिछले दो माह से संचालन बंद कर दिया गया है। बस का संचालन बंद होने से 10 से अधिक गांव के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
पुसार-मेरठ मार्ग पर रोडवेज की एक बस का संचालन होता था, जो आठ बजे पुसार से मेरठ के लिए चलती थी और शाम को यही बस पांच बजे मेरठ से वापसी आती थी। बरनावा में हिंडन नदी पर बना पुल जर्जर होने के कारण भारी वाहनों का आवागमन बंद कर दिया। इसके कारण पुसार-मेरठ मार्ग पर चलने वाली बस को बंद कर दिया गया। बस बंद होने से टीकरी, दोघट, गांगनौली, भगवानपुर, नांगल, पुसार, आदमपुर समेत 10 से अधिक गांव के लोगों को आवागमन में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लोग डग्गमार वाहन व निजी वाहनों से अधिक किराया लगाकर अपने गंतव्य तक पहुंचने को मजबूर हो रहे हैं।
विज्ञापन


--
बस बंद होने से उनके सामने मेरठ आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 15 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करके बुढ़ाना बाईपास से मेरठ के लिए बस पकड़नी पड़ती है और लौटना भी इसी रूठ से पड़ रहा है।-पप्पू कलंदर
विज्ञापन
विज्ञापन


मेरठ जाने के लिए पुसार बस स्टैंड पर घंटों तक डग्गामार वाहनों के इंतजार में खड़े रहते हैं। जब तक वाहन सवारियों से फुल नहीं हो जाते, तब तक चालक नहीं चलते हैं। इनके संचालन का कोई समय नीयत नहीं हैं। सवारियों के हिसाब से संचालन होता है। -पुष्पेन्द्र


वर्जन --
हिडंन नदी पर बना पुल जर्जर होने के कारण भारी वाहनों का आवागमन बंद होने से बस का संचालन बंद किया गया है। जैसे ही अस्थाई पुल से वाहनों का संचालन शुरू हो जाएगा तो बस को दोबारा से चालू कर दिया जाएगा।-प्रमोद कुमार, बंस संचालन प्रभारी बड़ौत डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed