{"_id":"6452ac40cba232285403e1e4","slug":"the-one-who-will-build-the-road-our-vote-is-in-his-name-baraut-news-c-31-1-smrt1003-485-2023-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: जो करेगा रास्ते का निर्माण, हमारा वोट उसी के नाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: जो करेगा रास्ते का निर्माण, हमारा वोट उसी के नाम
Thu, 04 May 2023 12:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 04 May 2023 12:17 AM IST
विज्ञापन
बड़ौत। नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर में हर आम और खास की जुबां पर यही चर्चा है कि शहर को अतिक्रमण, गंदगी, जलभराव समस्या का जो नेता निदान करेगा, उसे ही मतदान करेंगे। बुधवार को नगर के वार्ड नंबर 18 की मोहन नगर काॅलोनी में लोगों की चुनावी चर्चा हुई। कहा कि जीतने के बाद कोई चेयरमैन काॅलोनी में नहीं आया। काॅलोनी के रास्ते कच्चे हैं। जलभराव और गंदगी की समस्या का अंबार है। इसलिए नगर के विकास के साथ-साथ कालोनी में काम करने वाले प्रत्याशी को अपना वोट देंगे।
- मोहन नगर काॅलोनी वार्ड नंबर 18 में आती है, यहां पर साफ-सफाई की कोई उचित व्यवस्था नहीं है, आज भी लंबी-लंबी घास उगी हुई है। आए दिन सांप, बिच्छू निकलते रहते हैं। रास्ते कच्चे हैं, बरसात में तो पैदल चलना दूभर हो जाता है। चुनाव जीतने के बाद एक बार भी चेयरमैन काॅलोनी में लोगों की समस्या देखने तक नहीं आए। ऐसे प्रत्याशी को वोट देंगे जो नगर के साथ-साथ काॅलोनी में भी काम कराए। - भूतपूर्व सैनिक जयपाल सिंह
काॅलोनी में न तो पानी निकासी की उचित व्यवस्था है और न ही रास्ते की। मात्र 50 मीटर का टुकड़ा बनाने में पूर्व चेयरमैन व नगरपालिका प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए। जिस कारण लोगों को काॅलोनी में आने-जाने में दिक्कत होती है। कहा कि पालिका चेयरमैन को अपना दायित्व समझना चाहिए। जनता की समस्या का समाधान करना चाहिए। ऐसे ही प्रत्याशी को वोट देंगे। - सत्यवीर सिंह
विज्ञापन
- काॅलोनी में पथ प्रकाश की कोई व्यवस्था नहीं है। जिस कारण रात में चोर और बदमाशों का डर सताता रहता है। इसके अलावा गर्मी के मौसम में मच्छरों के निजात दिलाने के लिए छिड़काव की कोई व्यवस्था नहीं है। काॅलोनी में जगह-जगह गंदगी के अंबार लगे रहते हैं। जिस कारण बीमार फैलने का खतरा सताता रहता है। इसलिए ऐसे प्रत्याशी को अपनी वोट देंगे, जो काॅलोनी में रहने वाले लोगों को सुविधा देने का काम करेगा। - धीरज