{"_id":"641b4fbbb2b668f4b4019434","slug":"the-one-who-left-the-post-in-the-morning-stole-the-idol-from-the-temple-in-the-evening-baghpat-news-c-14-1-164515-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: चौकी से सुबह जिसे छोड़ा, उसने शाम को मंदिर से मूर्ति की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: चौकी से सुबह जिसे छोड़ा, उसने शाम को मंदिर से मूर्ति की चोरी
Thu, 23 Mar 2023 12:28 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
Updated Thu, 23 Mar 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
बागपत। सरूरपुर कलां गांव में बुधवार सुबह जूस की दुकान में चोरी के जिस आरोपी को पुलिस ने चौकी से ही छोड़ दिया, उसने कुछ घंटे बाद ही गांव के शिव मंदिर से भगवान श्रीकृष्ण की अष्ट धातु की मूर्ति चोरी कर ली। ग्रामीणों ने शक होने पर उसके घर जाकर छानबीन की तो चोरी हुई अष्ट धातु की मूर्ति मिल गई। आरोपी को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया।
सरूरपुर कलां गांव के शिव मंदिर के पुजारी कृष्णपाल ने बताया कि शाम को करीब पांच मंदिर में रखी भगवान श्रीकृष्ण की अष्ट धातु की मूर्ति गायब मिली। जिसकी जानकारी होने पर ग्रामीण इकट्ठा हो गए। शक के आधार पर गांव के एक युवक के घर पहुंचकर तलाशी ली। देवेंद्र, संजीव, दिनेश आदि ने बताया कि मंदिर से चोरी हुई मूर्ति घर के अंदर रखी मिली। चोरी करने वाले को पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया।
ग्रामीणों के अनुसार मंदिर में चोरी करने वाले युवक ने बुधवार सुबह मनोज की जूस की दुकान में रखे गल्ले से एक हजार रुपये चोरी कर लिए थे। शक होने पर जूस मनोज ने उसकी तलाशी ली तो चोरी किए गए रुपये मिल गए।
विज्ञापन
बताया कि उसको पकड़कर पुलिस चौकी लेकर पहुंचे और उसे पुलिस को सौंप दिया गया। हालांकि घंटेभर बाद मनोज को कुछ ग्रामीण अपने साथ लेकर चौकी में पहुंचे और युवक को नशेड़ी बताते हुए छोड़ने के लिए कहा गया। पुलिस ने उसे कोई कार्रवाई किए बिना ही चौकी से छोड़ दिया था। उसके बाद उसने मंदिर में चोरी की।
कोट...
- सरूरपुर कलां के इस मामले के बारे में जानकारी की गई है। आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। - अर्पित विजयवर्गीय, एसपी
-- --
सीमेंट गोदाम का ताला तोड़कर लाखों रुपये की चोरी
फोटो 20
अग्रवाल मंडी टटीरी। मेरठ-बागपत हाईवे किनारे स्थित सीमेंट के गोदाम का ताला तोड़कर चोरों ने इन्वर्टर बैटरी समेत अन्य कीमती सामान चोरी कर लिया गया। बुधवार सुबह गोदाम पर पहुंचे व्यापारी प्रवीण मित्तल को चोरी की जानकारी हुई। बताया कि चोरों ने गोदाम के ताले तोड़कर दो बैटरी, इन्वर्टर, सोलर प्लेट, जनरेटर का कीमती सामान चोरी कर लिया। संवाद