{"_id":"695c097b871b6fa65c0c5b17","slug":"the-officers-were-accused-of-not-providing-information-under-the-rti-act-baghpat-news-c-28-1-bpt1002-144665-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: अफसरों पर लगाया आरटीआई के तहत सूचना नहीं देने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: अफसरों पर लगाया आरटीआई के तहत सूचना नहीं देने का आरोप
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बागपत। बसौद गांव निवासी टिंकू गुप्ता ने शहर के ब्लॉक में तैनात कनिष्ठ सहायक औरसपाल की भर्ती होने के दस्तावेज आरटीआई के तहत मांगे थे, लेकिन अभी तक भी सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। डीएम से शिकायत कर सूचना दिलाने की मांग की।
शिकायतकर्ता टिंकू गुप्ता ने बताया कि बागपत ब्लॉक में औरसपाल चौकीदार के पद पर तैनात था। उन्होंने दस साल पहले अधिकारियों से सांठगांठ कर फर्जी तरीके से प्रमोशन ले लिया और वह हाईस्कूल पास है, जबकि कनिष्ठ सहायक पद के लिए इंटरमीडिएट होना जरूरी है। उन्होंने डीडीओ से उनकी भर्ती व शिक्षा से संबंधित दस्तावेज मांगे थे। आरटीआई के तहत सूचना मांगी थी, लेकिन अभी तक नहीं दी गई और उनको बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने डीएम अस्मिता लाल से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की। डीएम ने जल्द ही सूचना दिलाने का आश्वासन दिया।