{"_id":"587d100e4f1c1b3403eff22c","slug":"the-office-was-closed-in-baghpat-bhadana","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत में बंद कराया भड़ाना का दफ्तर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत में बंद कराया भड़ाना का दफ्तर
ब्यूरो/अमर उजाला, बागपत
Updated Tue, 17 Jan 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
बागपत-मेरठ रोड पर प्रसाशन के आदेश के बाद भड़ाना के कार्यालय से टेंट उतारते युवक
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बागपत। खतौली के रालोद विधायक करतार भड़ाना की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रशासन ने उनका दफ्तर खुलने के कुछ घंटे बाद ही अनुमति रद्द कर इसे बंद करा दिया। चुनाव अधिकारी राम प्रसाद का कहना है कि अभी भड़ाना प्रत्याशी नहीं हैं। जब तक वह प्रत्याशी नहीं बन जाते, दफ्तर नहीं खोल सकते।
रविवार को रालोद नेता करतार भड़ाना की सभा में रागिनी कराने पर मुकदमा दर्ज कराया गया था। सोमवार को विधायक ने मेरठ रोड पर चुनावी कार्यालय खोला, लेकिन कुछ घंटे बाद ही पुलिस ने यहां पहुंचकर होर्डिंग और अन्य सामान हटाने की चेतावनी दी। एसडीएम खेकड़ा एवं बागपत सीट के चुनाव अधिकारी राम प्रसाद ने बताया कि दफ्तर खोलने की अनुमति ली गई थी। पुलिस ने भी अपनी रिपोर्ट दी थी, लेकिन सोमवार को कुछ लोगों ने शिकायत की कि भड़ाना अभी प्रत्याशी नहीं हैं। इस कारण उनका दफ्तर नहीं खुल सकता। इस पर प्रशासन ने अनुमति को रद्द कर दिया है। नामांकन से पहले कोई भी दफ्तर नहीं खोल सकेगा। इसकी सूचना भड़ाना को भी दी जा चुकी है।
फिरोजपुर गांव की महिलाओं
का विकास भवन में हंगामा
बागपत (ब्यूरो)। विकास भवन में सोमवार को फिरोजपुर गांव की महिलाओं ने हंगामा किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि उन्होंने लोहिया ग्रामीण आवास योजना के तहत फार्म भरे थे, लेकिन विभाग ने उन्हें दरकिनार कर दिया। यही नहीं, मनरेगा में भी उनके साथ दोहरा व्यवहार किया गया है। उन्होंने सीडीओ हाकिम सिंह से मामले की जांच कराकर कार्रवाई करने की मांग की। इस दौरान मुन्नी, मधु, मिथलेश, रेणु, गीता, राजेश, ममता मौजूद रहीं।