फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The number of patients with infection and fever increased, there was a crowd in the hospital

Baghpat News: पुरा महादेव मंदिर में 50 हजार श्रद्धालुओं ने किया जलाभिषेक

Tue, 06 Aug 2024 04:52 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत Updated Tue, 06 Aug 2024 04:52 AM IST
विज्ञापन
The number of patients with infection and fever increased, there was a crowd in the hospital
बागपत/बालैनी। श्रावण के तीसरे सोमवार को पुरा महादेव मंदिर में भगवान आशुतोष का जलाभिषेक करने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ रही। श्रद्धालुओं ने भगवान का जलाभिषेक करने के साथ ही पूजा अर्चना कर परिवार में सुख शांति की कामना की।
विज्ञापन

पुरा महादेव मंदिर में सोमवार सुबह तीन बजे से ही श्रद्धालुओं की लाइन लगनी शुरू हो गई थी। श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए मंदिर के मेन गेट और गर्भगृह में पुलिस कर्मी तैनात रहे। इसके अलावा निगरानी कक्ष से भी नजर रखी गई। मंदिर में श्रद्धालुओं को दक्षिण द्वार से प्रवेश दिया गया और उत्तरी द्वार से बाहर निकाला गया। मंदिर के मुख्य पुजारी पंडित जयभगवान शर्मा ने बताया कि सोमवार को मंदिर में 50 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष को जलाभिषेक किया है। वहीं, बागपत शहर के बाबा जानकीदास , ठाकुरद्वारा, बागेश्वर महादेव मंदिर, पक्का घाट मंदिर, मेरठ रोड स्थित शिव मंदिर में भी पहुंचकर श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर पूजा अर्चना की। वहीं, पुरा महादेव मंदिर में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए आरएएफ, पीएसी, पुलिस के जवान तैनात रहे और श्रद्धालुओं की चेकिंग भी की।
विज्ञापन

--

श्रद्धालुओं ने मेले में की खरीदारी
पुरा महादेव मंदिर में लगे मेले में श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक करने के बाद खरीदारी की। साथ ही बच्चों ने भी सामान खरीदा। वहीं कांवड़ियों की संख्या भी मंदिर में बढ़ती जा रही है। कांवड़िये शिविरों में रूकना शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--

दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल की चेन चोरी
पुरा महादेव मंदिर पर जल चढ़ाने के लिए आई दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल श्वेता की सुरक्षा होने के बाद भी गर्भगृह में चेन चोरी कर ली गई। घटना का पता सिपाही को मंदिर से बाहर आकर लगा। शिकायत के बाद पुलिस ने सीसीटीवी कैमरों की मदद से चोरों को पकड़ने का प्रयास किया, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। पिछले सोमवार को भी तीन महिलाओं की मंदिर के अंदर से चेन चोरी हो गई थी, लेकिन इसके बाद भी पुलिस चोरों के खिलाफ कार्रवाई नहीं कर पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed