{"_id":"6787a34ae68766d3130895d0","slug":"the-number-of-children-in-purkajis-schools-remained-low-baghpat-news-c-29-1-mng1001-137916-2025-01-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Baghpat News: पुरकाजी के स्कूलों में कम रही बच्चों की संख्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Baghpat News: पुरकाजी के स्कूलों में कम रही बच्चों की संख्या
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरकाजी। सर्दी की छुट्टियों के बाद खुले स्कूलों में बच्चों की संख्या पहले दिन कम रही। अध्यापकों ने संपर्क अभियान चलाया।
करीब दो सप्ताह तक कक्षा एक से आठ तक की सर्दियों की छुट्टी रहने के बाद बुधवार को स्कूल खुले। मगर घने कोहरे और ठंड के कारण बच्चे स्कूल नहीं पहुंचे, जिस कारण स्कूलों में मात्र 40 से 50 प्रतिशत ही बच्चे ही पहुंचे।
कंपोजिट विद्यालय पुरकाजी के प्रधानाध्यापक मुकेश शर्मा ने बताया कि 50 प्रतिशत बच्चे ही स्कूल पहुंचे। पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय तुगलकपुर के प्रधानाध्यापक मेराज खालिद रिजवी ने बताया कि बच्चों के घरों पर जाकर उन्हें स्कूल आने के लिए कहा गया। कन्या जूनियर स्कूल की प्रधानाध्यापक मीनाक्षी देवी ने बताया कि बुधवार को बच्चों का आखिरी पेपर था। बच्चों को सूचना देकर स्कूल बुलाकर उनका पेपर दिलवाया गया।