फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The network disappeared due to machine malfunction, snatching food away from the mouths of four lakh poor people.

Baghpat News: मशीनों से गायब हुआ नेटवर्क, चार लाख गरीबों के मुंह से दूर हुआ निवाला

Mon, 19 Jan 2026 12:26 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Jan 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
The network disappeared due to machine malfunction, snatching food away from the mouths of four lakh poor people.
बागपत। जिले में राशन वितरण के लिए मिली ई-पॉश मशीनों से नेटवर्क गायब हो रहे हैं। इसलिए लोगों को राशन नहीं मिल रहा और गरीबों के मुंह से निवाला भी दूर होता जा रहा है। इस कारण एक लाख से अधिक राशनकार्ड धारकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि ठंड में घंटों लाइन में खड़े होने के बाद भी लाभार्थियों को खाली हाथ ही वापस लौटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिले में दो लाख चार हजार राशन कार्डों में नौ लाख 17 हजार 362 लाभार्थी पंजीकृत हैं, जिन्हें हर महीने राशन वितरण किया जाता है। इसमें एक व्यक्ति को दो किलो चावल और तीन किलो गेहूं मिलता है। जिले में 376 दुकानों पर आठ जनवरी की सुबह से राशन वितरण शुरू जरूर हुआ, मगर कार्ड धारकों को राशन मिलना दूभर हो गया है।
विज्ञापन

राशन लेने के लिए दुकानों पर सुबह से ही लंबी लाइन लगने लगती है, लेकिन ई-पॉश मशीनों से नेटवर्क गायब हो जाते हैं। इस कारण लाभार्थियों की परेशानी बढ़ गई है। पिछले एक सप्ताह से सुबह के समय जब लाभार्थी राशन लेने जाते हैं तो चार-पांच घंटे तक नेटवर्क गायब रहते हैं। ऐसे में राशन की दुकानों पर आने वाले लाभार्थियों को राशन नहीं मिल पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राशन डीलरों ने उपभोक्ताओं की समस्या के बारे में अधिकारियों को बताया, लेकिन समाधान नहीं हो सका। कई-कई घंटे नेटवर्क गायब होने के कारण कुछ ही उपभोक्ताओं को राशन वितरण हो रहा है। ऐसे में जिलेभर के एक लाख से ज्यादा राशनकार्ड धारकों को दुकानों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं। इस कारण इन कार्डों में दर्ज करीब चार लाख लाभार्थियों के लिए खाने के लिए भी समस्या खड़ी होती जा रही है।
-राशन लेने के लिए कई बार दुकान पर जा चुके हैं, लेकिन मशीन में नेटवर्क नहीं होने की बात कहकर बैठा लिया जाता है। कई घंटे इंतजार करने के बाद भी राशन नहीं मिल पा रहा। रवि, यमुना रोड बागपत
-राशन की मशीनों में नेटवर्क की समस्या के कारण काफी महिलाएं परेशान हैं, जो दुकान से बिना राशन लिए ही वापस लौट रही हैं। जल्द ही नेटवर्क की समस्या का समाधान कराकर राशन वितरण कराया जाए। -रिजवान, पुराना कस्बा

वर्जन-
ई-पॉश मशीनों में नेटवर्क की समस्या चल रही थी। इसके बारे में मुख्यालय में जानकारी दी गई। एक-दो दिन में समस्या का समाधान कराकर राशन वितरण कराया जाएगा। -दीपक कुमार, पूर्ति निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed