फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The murderer of the watchman's son was produced in the court

Baghpat News: चौकीदार के पुत्र के हत्यारोपी को न्यायालय में पेश किया

Tue, 10 Jan 2023 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 10 Jan 2023 06:00 AM IST
विज्ञापन
The murderer of the watchman's son was produced in the court
चौकीदार के पुत्र के हत्यारोपी को न्यायालय में पेश किया
विज्ञापन

बिनौली। फतेहपुर पुट्ठी गांव के जंगल में पीट पीट कर की गई चौकीदार के पुत्र की हत्या के मामले में एक हत्यारोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर बागपत न्यायालय में पेश किया है। घटना को अंजाम देने के फरार दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।

चौकीदार सुभाष कश्यप के पुत्र अनुज की शनिवार की रात्रि उस समय हत्या कर दी थी जब खेतों पर रखवाली कर रहा था। सूचना पर पुलिस ने पहुंचकर करवाई करते हुए पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बागपत भिजवाया। डॉग स्क्वाड व फोरेंसिक टीम ने मौके पहुंचकर सबूत जुटाए। मृतक के पिता ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने गांव के ही एक युवक लक्की उर्फ सोहनपाल को हिरासत में लेकर घटना का खुलासा किया। एसपी नीरज कुमार जादौन ने बताया कि लक्की ने अपने साथी अनुज व सुमित के साथ मिलकर अनुज की हत्या करने का जुर्म कबूल किया। पुलिस ने हत्यारोपी लक्की को बागपत न्यायालय पेश किया। फरार हत्यारोपी अनुज व सुमित की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed