फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The mother of a police officer died after being hit by an unknown vehicle while crossing the road.

Baghpat News: सड़क पार कर रही दरोगा की मां की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत

Sat, 20 Jun 2026 12:50 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
The mother of a police officer died after being hit by an unknown vehicle while crossing the road.
- बड़ौत-मेरठ मार्ग पर बिनौली गांव में हुआ हादसा, दुकान से सामान खरीदकर लौट रही थीं
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बिनौली। बड़ौत-मेरठ मार्ग पर बिनौली गांव में बृहस्पतिवार रात सड़क पार कर रहीं यूपी पुलिस के दरोगा धामा की बुजुर्ग मां बाला देवी (72) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बाला देवी की मौत हो गई, जबकि चालक अपना वाहन लेकर भाग गया।
बाला देवी के बेटे विजय धामा यूपी पुलिस में दरोगा हैं, जिनकी तैनाती बदायूं पुलिस लाइन में चल रही है। उनके पति महावीर की 30 साल पहले बीमारी से मौत हो गई थी, जबकि तीन बेटियों मंजू, बेबी, सीमा की शादी हो चुकी है। इसके चलते बाला देवी घर में अकेली ही रहती थीं। बेटी सीमा ने बताया कि बृहस्पतिवार रात उनकी मां बाला देवी बाजार में सामान लेने आईं थीं। तभी मेरठ-बड़ौत मार्ग पर सड़क पार करते समय अज्ञात वाहन ने उनकी मां को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

गांव के लोग उन्हें उठाकर सीएचसी लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। सीमा की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली। जांच अधिकारी राकेश कुमार शर्मा का कहना है कि अज्ञात वाहन का पता लगाने के लिए सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही है, जल्द ही उसकी पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed