फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The miscreants were behind from Roshangarh itself

रोशनगढ़ से ही पीछे लग गए थे बदमाश

Sat, 19 Jun 2021 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
The miscreants were behind from Roshangarh itself
बागपत। कोल्हू संचालक धीर सिंह से हुई लूट के मामले में पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की। लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं आया। माना जा रहा है कि रोशनगढ़ से ही बदमाश उनके पीछे लगे थे। यह भी आशंका जताई जा रही है कि किसी नजदीकी ने ही उनकी मुखबिरी की।
विज्ञापन

धीर सिंह अपने छोटे भाई मोनू के साथ 7.40 लाख की नकदी लेकर रोशनगढ़ से गांव लौट रहे थे। हिसावदा मार्ग पर देवास स्कूल के पास सुनसान जगह देखकर बदमाशों ने उनसे लूटपाट की। सूचना मिलने पर एएसपी मनीष मिश्रा और सीओ अनुज मिश्रा फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पीड़ितों से घटना की जानकारी लेने के बाद घंटों तक बदमाशों की तलाश में कांबिंग की। लेकिन सफलता नहीं मिली। पुलिस ने इस मामले में कई लोगों से पूछताछ की। माना जा रहा है कि बदमाश रोशनगढ़ से ही दोनों भाइयों के पीछे लग गए थे। किसी नजदीकी आदमी ने ही उनकी मुखबिरी की है। इसके अलावा बदमाश जो बाइक छोड़कर फरार हुए, उसका नंबर भी बदल रखा था। उस नंबर की बाइक मेरठ के अब्दुल्लापुर निवासी युवक के नाम रजिस्टर्ड है। पुलिस ने जब उससे बात की तो उसने बताया कि उसकी बाइक तो घर पर खड़ी है। सीओ अनुज मिश्रा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जल्द ही बदमाशों को गिरफ्तार कर लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed