{"_id":"6112c92b8ebc3efcde1faa4b","slug":"the-miscreants-ran-away-after-throwing-the-kidnapped-teenager-near-the-canal-baghpat-news-mrt5512953165","type":"story","status":"publish","title_hn":"अपह्त किशोर को नहर के पास फेंक कर भागे बदमाश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अपह्त किशोर को नहर के पास फेंक कर भागे बदमाश
विज्ञापन
सांकलपुट्ठी से किशोर के अपहरण का आरोप, पुलिस घटना पर जता रहे संदेह
संवाद न्यूज एजेंसी
चांदीनगर (बागपत)। सांकलपुट्ठी गांव से एक किशोर का कार सवार चार बदमाशों ने अपहरण कर लिया। बदमाशों ने किशोर को गाजियाबाद बंथला नहर के पास फेंक दिया और वहां से फरार हो गए। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी है। पुलिस घटना पर संदेह जता रही है।
सांकलपुट्ठी का 14 वर्षीय किशोर मंगलवार दोपहर साढ़े बारह बजे साइकिल पर गांव के बाहर घूम रहा था। तभी कार सवार चार बदमाशों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर गाड़ी में डाल लिया और अपने साथ ले गए। इसके बाद बदमाशों ने किशोर को बंथला के मेवला भट्टी गांव की नहर के पास फेंक दिया। दोपहर साढ़े तीन बजे राहगीरों ने जब किशोर को सड़क पर पड़ा देखा तो पूछताछ की। इसके बाद किशोर साइकिल से भगोट पहुंचा और एक राहगीर की मदद से परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने पर परिजन भगोट गांव पहुंचे और किशोर को अपने साथ गांव लेकर गए। परिजनों ने मामले की सूचना थाना पुलिस को दी है। थाना प्रभारी सतेंद्र सिंह सिद्धू का कहना है कि मामला संदिग्ध है, जांच की जा रही है।