फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Baghpat News ›   The miscreants looted the gold chain from the woman

पुलिस से बेखौफ बदमाशों ने महिला की सोने की चेन लूटी

Sat, 10 Oct 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 10 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
The miscreants looted the gold chain from the woman
बदमाशों ने महिला से सोने की चेन लूटी
विज्ञापन

बड़ौत। बदमाशों ने गत रात बावली रोड ठाकुरद्वारा के पास अपने रिश्तेदार के यहां पैदल जा रही महिला से सोने की चेन लूट ली। इस दौरान जब पति ने उनका पीछा करने का प्रयास किया तो बदमाशों ने उसपर तमंचा तानकर दहशत में कर दिया। इस संबंध पीड़ित व्यक्ति ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ कोतवाली में दो अज्ञात बदमाशों के खिलाफ तहरीर दी है।

लूट की शिकार हुई महिला उर्मिला जैन पत्नी सुनील जैन महावीर मार्ग गली नंबर-एक की रहने वाली है। शुक्रवार की रात तकरीबन सात बजे उर्मिला अपने पति सुनील जैन के साथ पैदल अपने रिश्तेदार के यहां पर ठाकुरद्वारा बावली रोड पर जा रही थी। तभी पीछे से बाइक पर हथियारों से लैस दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट ली। महिला के पति सुनील जैन ने जब इसका विरोध किया और भाग रहे बदमाशों का पीछा किया तो बदमाशों ने बाइक रोककर उसे तमंचा तानकर भयभीत कर दिया। फिर हथियार लहराते हुए भाग निकले। बाद में पीडितों के शोर की आवाज सुनकर लोग उधर दौड़े और बदमाशों का पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन बदमाश हाथ नहीं लग सके। इससे लोगों में दहशत व पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। पीड़ित ने कोतवाली पर इस संबंध में तहरीर दी और बताया कि बाइक सवार लूटेरे बदमाश बिना नंबर की बाइक लिए हुए थे और उनके हाथ मेें तमंचा था। पुलिस ने महिला की तहरीर पर मामले की जांच शुरू कर दी है। कोतवाल अजय शर्मा का कहना था कि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की मदद से बदमाशों का पता लगाएं जाने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed